जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने फलौदी थाने के सहायक उप निरीक्षक एएसआई राधाकिशन और मध्यस्थ वकील भैराराम को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के परिवादी के खिलाफ दर्ज मुकदमें में मदद करने और धाराएं हटाने की एवज में यह रिश्वत वसूली जा रही थी। jodhpur acb arrest asi of phalodi police station and a advocate for taking 25000 rs bribe
जोधपुर एसीबी डीआईजी कालूराम रावत ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट में परिवादी ने फलौदी थाने के एएसआई राधाकिशन द्वारा वकील भैराराम के जरिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में परिवादी ने बताया था कि उसके खिलाफ फालौदी थाने में एक एफआईआर दर्ज है। इसकी जांच एएसआई राधाकिशन कर रहे हैं। इस मामले में उसकी मदद करने और उसके खिलाफ मामले में लगी कुछ धाराओं को हटाने की एवज में एएसआई राधाकिशन वकील भैराराम के जरिए 25000 रिश्वत मांग रहे हैं, रिश्वत राशि नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है।
एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एडिएसपी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए फलौदी थाने के एएसआई राधाकिशन और मध्यस्थ वकील भेराराम को परिवादी से 25000 रूपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


