एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शनिवार को सवाई माधोपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संस्थापन अधिकारी भूपेन्द्र विहारी शर्मा को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विभागीय जांच का निस्तारण करने की एवज में संस्थापन अधिकारी भूपेन्द्र विहारी परिवादी से यह रिश्वत राशि वसूल कर रहा था। ACB Trap in sawai madhopur : ACB arrest establishment officer of CMHO office sawai madhopur for taking bribe Rs 250000
एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी के सवाई माधोपुर कार्यालय पर परिवादी ने सीएमएचओ कार्यालय के संस्थापन अधिकारी भूपेन्द्र विहारी शर्मा द्वारा 25 हजार रूपए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में परिवादी ने बताया था कि उसके विरूद्ध एक शिकायत में विभागीय जांच चल रही है। शिकायत का निस्तारण करने की एवज में संस्थापन अधिकारी भूपेन्द्र विहारी शर्मा ने 25 हजार रूपए रिश्वत मांगी है।
शिकायत का एसीबी टीम ने सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी एडिएसपी ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए सीएमएचओ कार्यालय में ही संस्थापन अधिकारी भूपेन्द्र विहारी शर्मा को परिवादी से 25 हजार रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB Trap in sawai madhopur
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


