नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी एमपीसी की बैठक में बाद आज शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती की घोषणा की है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति एमपीसी ने प्रमुख रेपो दर में 50 आधार अंकों (बीपीएस) की कटौती कर इसे 5.50 फीसदी करने का फैसला किया है। इतनी बड़ी कटौती से रेपो रेट करीब 3 साल में सबसे निचले स्तर पर आ गई है। (rbi cuts repo rate by 50 bps)
इसका सीधा फायदा मध्यमवर्गीय परिवारों को होम लोन में होगा। रेपो रेट में कमी होने के साथ ही होम लोन, पर्सनल लोन सहित सभी लोन सस्ते होंगे। वर्तमान समय में भी जो होमलोन चल रहे हैं, उनकी ईएमआई भी घट जाएगी। इससे आम मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। ब्याज दरों में कटौती का फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 जून तक चली मीटिंग में लिया गया। गौरतलब है कि आरबीआई ने फरवरी और अप्रैल 2025 में रेपो दर में कुल 50 आधार अंकों की कटौती की है। मौजूदा 50 आधार अंकों की कटौती के साथ, 2025 की पहली छमाही में रेपो दर में कुल मिलाकर 100 आधार अंकों की गिरावट आई है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


