AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

विश्व पर्यावरण दिवसः हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

Lucky Jain by Lucky Jain
June 5, 2025
Reading Time: 1 min read
World Environment Day Hindustan Zinc turns 3.32 times Water Positive Company


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कंपनी ने अपने महत्वाकांक्षी 2030 एसडीजी लक्ष्यों की भी घोषणा की, जिसमें शुद्ध जल की खपत को 50 प्रतिशत कर करने की प्रतिबद्धता शामिल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक अब 3.3 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बन गयी है। यह उपलब्धि डीएनवी बिजनेस एश्योरेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित की गई है और 2.41 के पहले प्रमाणित सूचकांक से यह एक बड़ी उपलब्धि है, जो वॉटर मैनेजमेंट के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। World Environment Day: Hindustan Zinc turns 3.32 times Water Positive Company

भारत के सबसे अधिक जल संकट वाले क्षेत्रों में से एक, राजस्थान में संचालन करते हुए, हिन्दुस्तान जिंक ने वाटर पॉजिटिव और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। स्वच्छ जल और स्वच्छता के संयुक्त राष्ट्र के एसडीजी 6 (स्थायित्व विकास लक्ष्य) के साथ तालमेल बिठाते हुए, कंपनी ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज दृष्टिकोण को अपनाया है। इस प्रक्रिया में पानी और अपशिष्ट का उपचार, पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग किया जाता है, जिससे जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पूरी तरह से समाप्त हो जाता है और शुद्ध जल पर निर्भरता काफी कम हो जाती है।

World Environment Day 2025 vedanta hindustan zinc

हिंदुस्तान जिंक ने 2030 एसडीजी की भी घोषणा की

विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंदुस्तान जिंक ने अपने महत्वाकांक्षी 2030 सतत विकास लक्ष्यों एसडीजी की भी घोषणा की। इन लक्ष्यों में जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, जिम्मेदार सोर्सिंग, सर्कुलर इकोनॉमी, कार्यबल विविधता और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न विषयगत क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण लक्ष्य शामिल हैं। कंपनी ने 2020 की बेसलाइन से अपने संचालन में शुद्ध जल की खपत को 50 प्रतिशत तक कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह साझा जलग्रहण क्षेत्र के भीतर समुदायों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने में भी योगदान देगा। इसके अलावा, कंपनी ने अपने स्मेल्टर्स के संचालन के लिए 100 प्रतिशत कम गुणवत्ता वाले पानी को सुरक्षित करने का भी संकल्प लिया है।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि विश्व की सबसे सस्टेनेबल मेटल और माइनिंग कंपनी के रूप में, हम मानते हैं कि पानी सिर्फ एक संसाधन नहीं है, यह एक साझा विरासत है और सतत विकास का एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक है। आज 3.32 गुना वॉटर पॉजिटिव कंपनी के रूप में हमें गर्व है कि हम सक्रिय रूप से जल स्रोतों को फिर से भर रहे है। पारिस्थितिक तंत्र को बहाल कर रहे हैं और हमारे आसपास के समुदायों के लिए दीर्घकालिक मजबूती बना रहे हैं। हमारे सतत विकास लक्ष्य 2030 के साथ हम सस्टेनेबल व्यावसायिक प्रथाओं के माध्यम से दीर्घकालिक मूल्य बनाने की अपनी प्रतिज्ञा को मजबूत कर रहे हैं जो सभी के लिए मजबूत भविष्य को आकार देते हैं।

1.5 लाख से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया

इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने रामपुरा आगुचा, राजस्थान में 4 हज़ार किलोलीटर प्रति दिन (केएलडी) जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट का उद्घाटन किया, जो दुनिया के सबसे बड़े भूमिगत जिंक खनन कार्यों का केन्द्र है। जिंक स्मेल्टर देबारी, दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर और जावर ग्रुप ऑफ माइंस में मौजूदा जेडएलडी प्लांट्स के साथ, यह नई सुविधा राजस्थान में कंपनी के सभी इकाईयों के संचालन में जिम्मेदार वॉटर मैनेजमेंट न के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हिंदुस्तान जिंक ने बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान शुरू किया और अपनी व्यावसायिक इकाइयों में 1.5 लाख से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया, जिससे संचालन और उसके बाहर भी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। कंपनी ने पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, पौध वितरण और अपशिष्ट से धन, संसाधन पुनरुद्धार चुनौती, पर्यावरण अनुकूल क्रिकेट टूर्नामेंट जैसी आकर्षक गतिविधियों की सप्ताह भर तक चलने वाली श्रृंखला का आयोजन किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zinc on world environment dayHindustan Zinc turns 3.32 times Water Positive CompanyHindustan Zinc Water Positive Companyhindustan-zinc announced 2030 Sustainability Goalslatest news in hindinational newsRajasthanUdaipur newsudaipur news updatevedantaVedanta Hindustan Zincworld environment day

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .