AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जल का कोई विकल्प नहीं है : भजनलाल शर्मा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 5, 2025
Reading Time: 2 mins read
vande ganga jal sanrakshan abhiyan start in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • मुख्यमंत्री ने जयपुर मेंं किया वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ
  • उदयपुर में भी हुए कई कार्यक्रम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज गुरूवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जयपुर और उदयपुर सहित प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह अभियान 20 जून तक चलेगा। vande ganga jal sanrakshan abhiyan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रामगढ़ बांध से अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ बांध को भी हम फिर से जीवित करेंगे इसके लिए सभी को आगे आना होगा। राजस्थान का आमजन पानी का महत्व जानता है। जल है तो कल है, जल का कोई विकल्प नहीं है। प्रत्येक प्रदेशवासी को इस धारणा को आत्मसात करना होगा। vande ganga jal sanrakshan abhiyan

भजनलाल शर्मा ने कहा कि जीवन में कुछ काम ऐसे होते है तो इतिहास बनाते है और आने वाली पीढ़ी को संदेश देते है। सरकार का प्रयास है कि व्यर्थ बहकर जाने वाले पानी हमारे लोगों के काम आए। हमारी सरकार पानी को लेकर कई काम कर रही है। प्रकृति का संरक्षण हम सबका दायित्व है।

World Environment Day 2025 vedanta hindustan zinc

सीएम ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संसाधन विभाग की ओर से 345 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विविध परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अभियान के पहले दिन आज 5 जून को प्रदेश भर में विभिन्न विभागों द्वारा नर्सरियों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, तुलसी पौध वितरण, प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ, श्रमदान, जल स्रोतों की साफ-सफाई व मरम्मत,पौध रोपण, वंदे गंगा कलश यात्रा, नदी, बांध, सरोवर का पूजन किया गया।

 vande ganga jal sanrakshan abhiyan in udaipur

उदयपुर में जल पूजन किया और वंदे गंगा कलश यात्रा निकली

नगर वन माछला मगरा उदयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के नगर वन सहित प्रदेश भर में विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। जनप्रतिधिनियों और अधिकारियों ने दूध तलाई पर जल पूजन किया और यहां वंदे गंगा कलश यात्रा निकली।

प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, प्रभारी सचिव टी रविकांत, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन,फूलसिंह मीणा, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलेक्टर नमित मेहता, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश और यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित कई अधिकारी और आमजन मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: Chief Minister Bhajanlal Sharmacm rajasthanvande ganga jal sanrakshan abhiyanvande ganga jal sanrakshan abhiyan in udaipurvande ganga jal sanrakshan abhiyan rajasthanvande ganga jal sanrakshan abhiyan start in rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .