AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रन फॉर इन्वायरमेंट : उदयपुर और जयपुर में पर्यावरण के लिए दौड़े पर्यावरण प्रेमी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 4, 2025
Reading Time: 2 mins read
World Environment Day 2025 Run for Environment in Udaipur fatehsagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल ने कहा, संख्या गिनाने की बजाय पनपने वाले बड़े पेड़ लगाएं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बुधवार को उदयपुर सहित प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम हुए। उदयपुर में फतहसागर किनारे रन फॉर इन्वायरमेंट के साथ ही वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज हुआ। जयपुर में रिमझिम बारिश के बीच रन फॉर एनवायरमेंट में पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण प्रेम दर्शाया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। Run for Environment

उदयपुर में फतहसागर किनारे संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, जिला कलेक्टर नमित मेहता और एडीजे कुलदीप शर्मा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उदयपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज भी हुआ।

World Environment Day 2025 vedanta hindustan zinc

फतहसागर किनारे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जल और पर्यावरण संरक्षण संभव होगा। प्रशिक्षक नीरज बत्रा के नेतृत्व में लैंक्रोज टीम भी मैराथन में शामिल हुई। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव शैरूराम यादव, उप वन संरक्षक मुकेश सैनी व अजय चित्तौड़ा सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे। Run for Environment

World Environment Day 2025 Run for Environment in jaipur

जयपुर में रिमझिम बारिश के बीच रन फॉर एनवायरमेंट में दिखा पर्यावरण प्रेम

राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहयोग से रिमझिम बारिश के बीच रन फॉर एनवायरमेंट में पर्यावरण प्रेम नजर आया। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक(हैड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) अरिजीत बनर्जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक समन्वय पवन उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन्यजीव) एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक शिखा मेहरा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

World Environment Day 2025 Governor Haribhau Bagde

ऐसे पौधे लगाएं जो भरपूर छांव और ऑक्सीजन देंः राज्यपाल

जयपुर में राजस्थान एनवायरनमेंट एंड एनर्जी कंजर्वेशन द्वारा आयोजित “वर्ल्ड एनवायरमेंट डे समिट-2025 में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि संख्या की बजाय पनपने वाले बड़े पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण करें। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे पौधे लगाए जो अधिक से अधिक छांव और भरपूर ऑक्सीजन दें। भूमि गर्म नहीं होगी तो हवा गर्म नहीं होगी। इसी से पर्यावरण शुद्ध रहेगा। World Environment Day Summit-2025

राज्यपाल ने कहा कि कुलाधिपति के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालयों में खाली स्थानों पर पेड़ लगाने के लिए पत्र लिखा हैं। नगरीय विकास मंत्री झाबरमल खर्रा ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। पद्मश्री लक्ष्मण सिंह, पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने भूजल के गिरते स्तर पर चिंता जताई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsGovernor Haribhau Bagdelatest news in hindirajasthan newsREECCRun for Environment in jaipurRun for Environment in jaipur and UdaipurRun for Environment in Udaipurudaipur news updateWorld Environment Day 2025World Environment Day 2025 Run for Environment in jaipur and Udaipur]World Environment Day Summit-2025World Environment Day udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .