राजस्थान रोडवेज ने सुपर डीलक्स बसों में शुरू की बस होस्टेस सेवा
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान रोडवेज की सुपर डीलक्स बसों में यात्रियों को हवाई सफर की तरह खाद्य एवं पेय पदार्थ की सुविधा भी मिलेगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रायलट प्रोजेक्ट के तहत दो रूटों पर बस होस्टेस सेवा शुरू कर दी है। यहां सफल रहने पर अन्य रूटों पर भी इस प्रकार की सुविधा शुरू की जा सकती है। Bus hostess service Rajasthan Roadways
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों में देश में पहली बार इस प्रकार का नवाचार किया गया है। डीलक्स आगार की जयपुर से दिल्ली और जयपुर से जोधपुर रूट की 5 बसों में दो महीने की अवधि के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत बस केटरिंग सुविधा प्रारंभ की गई है। इन रूटों पर सफल रहने पर अन्य रूट पर संचालित बसों में भी यह सुविधा शुरू होगी।
हवाई जहाज की तरह यात्रियों के बीच आएगी ट्रॉली
शुभ्रा सिंह ने बताया कि हवाई जहाज की तर्ज पर रोडवेज की डीलक्स बस में केटरिंग सुविधा शुरू की गई है। बस में विशेष ट्रॉली के जरिए यात्रियों के अनुरोध पर यात्रा के दौरान स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे यात्रियों को बस में ही खाने पीने की सुविधा मिलने के साथ ही रोडवेज की गैर संचालित आय में भी बढ़ोतरी होगी।
यात्रियों के फीडबैक आधार पर अन्य रूटों पर भी यह सुविधा शुरू होगी
इन रूटों पर रोडवेज का यह प्रयास कैसा रहा। यात्रियों से इसके लिए फीडबैक लिया जाएगा। यात्रियों के फीडबैक के आधार पर रोडवेज प्रशासन भविष्य में अन्य रूट की डीलक्स बसों में भी यह सेवा शुरू करने पर विचार करेगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


