AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून से पूर्व बेमौसम की बारिश : राजस्थान में उल्टे पांव लुढ़क गया तापमान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 3, 2025
Reading Time: 1 min read
Temperatures drop due to rain in Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में भी औसत से 5 डिग्री नीचे आ गया है दिन का तापमान

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।। राजस्थान में मानसून अभी आया नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 20 जून तक मानसून के मेवाड़-हाड़ौती के रास्ते राजस्थान में प्रवेश का अनुमान लगाया है। मानसून के आने से पहले ही उदयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई भागों में रूक रूक कर बारिश का ऐसा दौर चला कि भीषण गर्मी के दौर में भी दिन और रात का तापमान उल्टे पांव लुढ़कता नजर आया। Temperatures drop in Rajasthan

इस साल गर्मी के सीजन में  बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, फलौदी, चुरू जैसे जिलों में अधिकतम तापमान औसत से काफी अधिक दर्ज होने से कई दिनों तक हीटवेव का दौर चला। उदयपुर में भी अधिकतम तापमान औसत से अधिक दर्ज होकर  43 डिग्री तक पहुंच गया था। आमजन पूरी तरह से बेहाल होकर रह गया, लेकिन इसी बीच वैशाख और ज्येष्ठ माह में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश का यह दौर रूक-रूक कर जून के पहले सप्ताह में भी जारी रहा। इसके चलते तापमान भी काफी लुढ़क गया। Temperatures drop in Rajasthan

अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

प्रदेश में उदयपुर सहित अधिकांश जिलों में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से काफी नीचे दर्ज हो रहे है। इससे आमजन को भीषण गर्मी और हीटवेव से काफी राहत मिली है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले तक लोग भीषण गर्मी के दौर से परेशान रहते है। इस बार पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी पिछले दिनों रूक-रूक बारिश होने से यहां भी वर्तमान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

उदयपुर में औसत से 5 डिग्री नीचे आ गया है दिन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत अधिकतम तापमान से 5.1 डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा जो कि औसत से 2 डिग्री कम है। ऐसे में उदयपुर में मानसून के आने से पहले की गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है। उदयपुर में जब तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया था तो आमजन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। यहां तक शहर के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर भी दिन भर विरानी नजर आ रही थी।

बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और चुरू में भी औसत से नीचे है दिन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान अजमेर में औसत तापमान से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। बाड़मेर में औसत से 1.6 नीचे, भीलवाड़ा में 4.7, बीकानेर 1.5, चित्तौड़ 2.3, चुरू 4.1, जयपुर 3.8, जैसलमेर 0.2, जोधपुर 2.1, कोटा 3.8, माउंट आबू 4.6, फलौदी 2.6, श्रीगंगानगर 0.2, पीलानी 5.5 जबकि सीकर में अधिकतम तापमान औसत से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

माउंट आबू सबसे ठंडा

प्रदेश में इन दिनों माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। सोमवार को माउंट आबू में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि राजस्थान में दिन का सबसे कम तापमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में माउंट आबू में दिन के साथ रात भी ठंडी होने से काफी संख्या में यहां पर्यटकों की चहल पहल बनी हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDay temperature in Udaipur remains 5 degrees below averageIMD forecast for udaipur rajasthanlatest news in hindimausam update 2025Meteorological DepartmentMount Abu remains the coldest place in Rajasthanrain in udaipurrajasthan newsTemperatures drop in RajasthanUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .