जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने आज मंगलवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय नान्दडी में कार्यरत हेल्पर द्वितीय तेजाराम को 29000 रूपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। हेल्पर ने परिवादी से बिजली कनेक्शन में लोड कम करने की एवज में 29 हजार रूपए रिश्वत मांगी थी। jodhpur acb arrest helper second of jodhpur vidyut vitran nigam for taking bribe
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने जोधपुर एसीबी कार्यायल में आकर हेल्पर द्वितीय तेजाराम के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उसका कारखाना है, जिसमें 31ण्5 एचपी का बिजली कनेक्शन ले रखा है। वर्तमान में आवश्यकता नहीं होने के कारण विद्युत विभाग के नान्दड़ी कार्यालय में लोड कम करने के लिए आवेदन दे रखा है।
खर्चे-पानी के नाम से मांगी रिश्वत
परिवादी ने बताया कि उसके आवेदन को लेकर हेल्पर द्वितीय तेजाराम से बात हुई तो तेजाराम ने कहा कि इस काम के लिए जो रसीद कटेगी उसके अलावा 29000 रूपये खर्चे के अलग से देने पड़ेंगे, तभी तुम्हारा काम होगा। इस प्रकार हेल्पर द्वितीय तेजाराम ने परिवादी से 29 हजार रूपए रिश्वत की मांग की।
एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज मंगलवार को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एइएन कार्यालय नान्दड़ी में कार्यरत हेल्पर द्वितीय तेजाराम को 25000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। jodhpur acb arrest helper second of jodhpur vidyut vitran nigam for taking bribe
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


