AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तीन दिन मेवाड़ सहित प्रदेश में कई जगह आंधी व तेज बारिश की संभावना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 2, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur rajasthan weather update


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई भागों में एक बार फिर तीन दिनों में तेज अंधड़ के साथ ही मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इससे आमजन को गर्मी से और राहत मिलने की पूरी संभावना है। weather update rajasthan

मौसम विभाग द्वारा आज सोमवार दोपहर जारी किए गए पूर्वानुमान अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ती भी हो रही है। weather update rajasthan

प्रदेश में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती

उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में 2 से 4 जून के दौरान तीव्र आँधी और बारिश की प्रबल संभावना है। उदयपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन और अंधड़ (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) और मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं वज्रपात व एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आंधी बारिश की गतिविधियों में 5 जून से गिरावट दर्ज होने व बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन व आंधी के साथ ही मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले कई दिनों से उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह रूक रूक कर बारिश का दौर बना हुआ है। इस कारण आमजन को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: heavy rain in rajasthanmonsoon 2025possibility of thunderstorm and heavy rain in many places in rajasthanpossibility of thunderstorm and heavy rain in rajasthanrain in udaipurrajasthan weather forecastUdaipur mausam newsweather update rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .