झालावाड़,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के झालावाड़ जिले में सोमवार सुबह भाजपा नेता सुरेन्द्र मेवाड़ा की हत्या कर दी गयी। सुरेन्द्र मेवाड़ा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, जब कुछ हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। हमलावर गंभीर घायल अवस्था में भाजपा नेता को वहीं छोड़कर फरार हो गए, स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। भाजपा नेता सुरेन्द्र मेवाड़ा सीमेंट-बजरी व्यापारी थे। jhalawar bjp leader surendra mewada murder
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बेटे अभिषेक मेवाड़ा ने बताया कि उनके पिता प्रतिदिन बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जाते थे। आज भी वे रोजाना की तरह मंदिर दर्शन करने गए। लौटते समय गाड़ी में बैठ ही रहे थे कि उन पर हमला हुआ। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने सुरेन्द्र मेवाड़ा के आने-जाने की रैकी की होगी।
2012 में हुए हत्याकांड में सुरेन्द्र मेवाड़ा हाईकोर्ट से जमानत पर थे
2012 में हुए चर्चित चर्चित सत्तू चौधरी हत्याकांड में भी सुरेन्द्र मेवाड़ा आरोपी रह चुके थे। यहां तक कि ट्रायल कोर्ट ने सुरेन्द्र मेवाड़ा सहित 6 लोगों को सत्तू चौधरी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ सुरेन्द्र मेवाड़ा ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट से सुरेन्द्र मेवाड़ा को राहत मिली थी और वे जमानत पर चल रहे थे।
झालावाड़ में नवंबर 2012 में स्टोन-क्रेशर व्यापारी सत्यनारायण उर्फ सत्तू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दिन सत्यनारायण मित्र के साथ विवाह समारोह से लौट रहे थे। मित्र को उनके घर छोड़कर वे अपनी गाड़ी में बैठ ही रहे थे, कि कॉन्ट्रेक्ट शूटर उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में सुरेंद्र मेवाड़ा को भी आरोपी बनाया गया था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


