हिस्ट्रीशीटर ने 25-30 बदमाशों के साथ घेर कर वारदात को दिया अंजाम
एआर लाइव न्यूज। चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा चौराहे पर रविवार रात होटल में खाना खा रहे युवक अजयराज सिंह झाला 33 की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। निम्बाहेड़ा निवासी अजयराज रिटायर्ड पुलिस एएसआई शिव सिंह झाला का बेटा था। हमला करने वाले 25-30 आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर भैरूलाल गुर्जर, ईश्वर सिंह डेट, कुलदीप सिंह, मोटीसिंह राजपाल सिंह सहित अन्य को नामजद कर पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। chittorgarh retired ASI Son shot dead by history sheeter with gang members
दोस्तों के साथ खाना खा रहा था अजयराज
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सेमलपुरा चौराहा स्थित एक होटल में अजयराज उसके तीन दोस्तों ओमकार शर्मा, गजेंद्र सिंह चौहान और शैलेंद्र सिंह शेखावत के साथ खाना खा रहा था। तभी आरोपी बदमाश 25-30 बदमाशों के साथ गाड़ियों में भरकर आए। आरोपियों ने होटल को चारों ओर से घेर लिया और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से अजयराज जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी हमलावर नहीं रूके। फायरिंग करते हुए आरोपियों ने अजयराज पर तलवार से हमला किया और उसे होटल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। गोलियां चलाते हुए बदमाश फरार हो गए। अजयराज को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए न तो समय से एंबुलेंस पहुंची और न ही कोई दूसरी गाड़ी आयी। इस पर दोस्त घायल अजयराज को बाइक से हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कुछ महीनों पहले हुआ था झगड़ा
अजयराज के पिता रिटायर्ड एएसआई शिवसिंह झाला ने बताया कि अजयराज और ईश्वर सिंह के बीच 8-10 महीने पहले झगड़ा हुआ था। तब कपासन पुलिस ने अजयराज की ओर से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया था, हालां कि तब ईश्वर सिंह गैंग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, इसके बाद से आरोपियों के हौसले बुलंद थे। उस समय पुलिस कार्रवाई करती तो शायद ये घटना रोकी जा सकती थी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


