AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ढाबे को बना दिया गैस रिफिलिंग प्लांट: 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 गैस टैंकर, 63 सिलेण्डर जब्त

Lucky Jain by Lucky Jain
May 29, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur police bust lpg gas illegal refilling plant at udaipur chittorgarh highway


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो महीने में 1228 कॉमर्शियल सिलेंडर रिफिलिंग कर बेचे: मौके से एलपीजी गैस से भरे 4 गैस टैंकर, 63 सिलेण्डर, 5 नोजल सॉकेट, पाईप, गैस तोलने का कांटा सहित अन्य सामान बरामद

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने खेरोदा थाना क्षेत्र के चितौडगढ-उदयपुर नेशनल हाईवे पर गांव डांगीखेड़ा में स्थित होटल के पीछे दबिश देकर बड़े स्तर पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी का खुलासा किया है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एलपीजी गैस से भरे टैंकर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग का काम चल रहा था। मौके पर एलपीजी गैस से भरे चार टैंकर खड़े थे। पुलिस टीम को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गयी। कालाबाजारी के आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को धर दबोचा। udaipur police bust illegal lpg gas refilling plant at udaipur chittorgarh highway

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी के आरोप में चित्तौड़गढ़ के भदेसर निवासी राकेश नाथ पुत्र बहादुर नाथ, फलोदी निवासी किशनाराम पुत्र भंवरराम बिश्नोई, खेरोदा के अमरपुरा निवासी मनोज सुथार पुत्र रोशन लाल, ब्यावर निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र पूरण सिंह, बंदू निवासी बाबूलाल पुत्र हरलाल गुर्जर और एमपी के पिंड निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र नाथू सिंह को मौके से गिरफ्तार किया है। मौके से एलपीजी के 4 गैस टैंकर, 63 कॉमर्शियल सिलेण्डर, 5 नोजल सॉकेट, पाईप, गैस तोलने का कांटा सहित अन्य सामान बरामद किया है। यह पूरी कार्रवाई उदयपुर पुलिस की जिला स्पेशल टीम की सूचना पर वल्लभनगर डीएसपी राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम सिंह रत्नू और खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई की टीम ने की है।

मौके पर पुलिस टीम ने छापा मारते हुए रसद अधिकारी मनीष भटनागर और एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी दीपक आचार्य को सूचना दी। दोनों मौके पर पहुंचे और आवश्यक दस्तावेज जांचने के बाद आरोपीगण के द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने की पुष्टि की।

दो महीने में 1228 कॉमर्शियल सिलेंडर की रिफलिंग कर बेचे

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने गत दो महिनों में कुल 1228 व्यवसायिक सिलेण्डरों में कालाबाजारी करते हुए गैस रिफिलिंग कर बाजार में बेची है, मतलब हर दिन ये औसतन 20 गैस सिलेंडर की रीफिलिंग कर रहे थे। आरोपियों की इस कालाबाजारी से न सिर्फ आम नागरिकों को गैस आपूर्ती की समस्या का सामान करना पड़ा है, बल्कि इससे सरकार को बड़े स्तर पर राजस्व हानि हो रही थी। साथ ही छोटी से लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी।

कार्रवाई करने वाली टीम : वल्लभनगर डीएसपी राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नू, एएसआई विक्रम सिंह, हेडकांस्टेबल योगेश, भंवर लाल, जगदीश, कांस्टेबल जितेन्द्र दीक्षित, सुमित, सुमेर, शक्ति सिंह, चन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार और खेरोदा थानाधिकारी सुरेश बिश्नोई, हेडकांस्टेबल महेन्द्र ढाका, सुनील, कांस्टेबल बाबूलाल, कुलदीप और रामदेव की टीम ने यह कार्रवाई की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurgas illegal refilling plantlatest news in hindiLPG Gas black marketinglpg gas cylinderudaipurudaipur kheroda policeUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police bust illegal lpg gas refilling plant at udaipur chittorgarh highwayudaipur police bust lpg gas illegal refilling plantudaipur police dst

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .