AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सोना-चांदी लूटने चांदी बाई की हत्या की: दृश्यम मूवी देखकर की मर्डर प्लानिंग

Lucky Jain by Lucky Jain
May 28, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur police arrest murder and loot accused who saw drishyam movie for murder planning


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • पुलिस ने साबित किया अपराधी कितना ही शातिर हो, कानून के हाथ उस तक पहुंच ही जाते हैं
  • जागरण में ढोल बजाने के बहाने ले जाकर की हत्या और लूट
  • दृश्यम मूवी में देखा लाश नहीं तो केस नहीं, इसलिए हत्या के बाद लाश को जलाकर टुकड़े कर घोसुंडा बांध में फेंक ठिकाने लगाया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने जिले के फतहनगर थाने में दर्ज 70 वर्षीय वृद्धा चांदी बाई की गुमशुदगी की पड़ताल कर उसकी लूट के लिए हुई हत्या का खुलासा किया है। आरोपी रमेश लौहार ने गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने वृद्धा चांदी बाई की हत्या से पहले कई बार दृश्यम मूवी देखी और उसके अनुसार हत्या की योजना बनायी। दृश्यम मूवी को देखकर आरोपी को लगा कि लाश बरामद नहीं हुई तो केस नहीं बनेगा, इसलिए आरोपी ने वृद्धा का अपहरण कर, हत्या की और फिर उसके पहने सभी सोने-चांदी के गहने लूट कर लाश को डंपिंग यार्ड में ले जाकर जला दिया और हड्डियों व कपाल के टुकड़े कर घोसुण्डा बांध में फेंक दिए। udaipur police arrest murder and loot accused who saw drishyam movie for murder planning

अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उस तक पहुंच ही जाते हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आरोपी ने हत्या के बाद पुलिस से बचने के हर प्रयास कर लिए, लेकिन पुलिस उस तक पहुंच ही गयी और ऐसे सबूत भी इकट्ठे कर लिए जिससे यह साबित होता है कि आरोपी वही है। इस पूरे खुलासे में आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की मुख्य भूमिका रही है।

पुलिस ने हत्या को साबित करते हुए पर्याप्त साक्ष्य जुटाए

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि फतहनगर निवासी वृद्धा चांदी बाई (70) की हत्या के आरोप में फतहनगर के रमेश (32) पुत्र फुलचन्द लौहार को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयुक्त हुई वैन, गाड़ी में रखे पाने बरामद किए हैं और आरोपी की वैन से मिले सैंपल व चांदीबांदी के घर से मिले उसके बाल के सैंपल के डीएनए मिलान हो गया है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वृद्धा का थैला झाड़ियों से बरामद किया, जिसमें वृद्धा का सामान भी बरामद हुआ है, इसके अलावा वृद्धा के पहने हुए सोने की झुमकियां, सोने का मादलिया और चांदी की पायजेब के पिघली हुई धातु के रूप में बरामद किए हैं। महिला की गुमशुदगी 22 फरवरी 2025 को दर्ज हुई थी, 22 अप्रेल को आईपीएस मनीष कुमार को इस प्रकरण कुछ चीजें अजीब लगीं तो उन्होंने पड़ताल शुरू की तो एक के बाद एक परतें खुलती चली गयीं।

वृद्धा ढोल बजाने गयी, वहीं आरोपी ने देख हत्या कर लूट की योजना बनायी

एडि.एसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि वृद्धा चांदी बाई ढोली कार्यक्रमों में ढोल बजाने का काम करती थी। 9 जनवरी को वृद्धा आरोपी के भाई के घर बारहवें में ढोल बजाने गयी थीं। चांदी बाई हमेशा सोने की झुमकियां, मादलिया और चांदी की पायजेब सहित अन्य गहने पहने रहती थीं और यहीं पर आरोपी ने चांदी को बाई को देखकर हत्या कर लूट की योजना बनाई। इसके लिए उसने कई बार दृश्यम मूवी देखी और क्राइम पेट्रोल देखा। 22 फरवरी को आरोपी ने वृद्धा से जागरण में ढोल बजाने के लिए कहकर साथ चलने को कहा और अपनी वैन में लेकर गया। आरोपी चार घंटे तक अंधेरा होने का इंतजार करता रहा और वृद्धा को इधर-उधर लेकर घूमता रहा और मौका पाते ही उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने के हर स्टेप पर ध्यान रखा कि पुलिस उस तक न पहुंचे

  • आरोपी को पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन की पड़ताल की जानकारी थी, तो उसने कई बार रास्ते में अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर अलग-अलग लोकेशन पर जाकर ऑन किया।
  • मूवी में आरोपी ने देखा कि लाश नहीं मिलेगी तो केस नहीं बनेगा। आरोपी अपनी वैन में वृद्धा को लेकर गया, अंधेरा होने के बाद वैन में ही वृद्धा के सिर पर पाना मारकर उसकी हत्या की और पहने हुए सभी गहने लूट लिए। इसके बाद वृद्धा की लाश को डंपिंग यार्ड तक ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद कपाल और अन्य हड्डियों को बीनकर उनके टुकड़े किए और घोसुंडा बांध में फेंक आया।
  • आरोपी लूटे गए गहने एक सुनार के पास लेकर गया और गैस गन की मदद से सभी गहने पिघलाकर उसका स्वरूप बदल दिया, ताकि कभी उस तक पुलिस पहुंचे भी तो वृद्धा के गहने बरामद न हों।

पुलिस ने पकड़ा तो डंपिंग यार्ड में जानवरों की हड्डियां बतायीं

आरोपी ने दृश्यम मूवी में देखा था कि लास्ट में जो कंकाल मिला, उसका डीएनए टेस्ट मृतक के साथ नहीं मिला। मूवी के लास्ट क्लाईमैक्स में कंकाल बदलने की कहानी दिखायी गयी है, यही देखकर आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और डंपिंग यार्ड में जानवरों की हड्डियों को वृद्धा की हड्डियां बतायीं। हालां कि उसकी यह थ्योरी वास्वतिक पुलिस के सामने नहीं टिक पायी।

आईपीएस मनीष कुमार ने बताया कि आखिरी बार वृद्धा उसके घर के पास दिखी थी और आरोपी रमेश के साथ जाती हुई देखी गयी थी, ऐसे में हमने उसके लापता होने की पड़ताल रमेश से ही शुरू की। रमेश ने हर स्टेप पर पुलिस को गुमराह करने की कहानी बनाकर रखी थी, लेकिन उसकी कोई कहानी पुलिस पड़ताल के आगे नहीं टिक सकी। तकनीकी रूप से सभी साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। जीपीएस रूट मैप ने भी केस को सुलझाने में काफी मदद की। udaipur police arrest murder and loot accused who saw drishyam movie for murder planning

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsblind murder in udaipurcrime in udaipurdrishyam movielatest news in hindimurder for loot in udaipurmurder in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur blind murder caseUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest murder and loot accusedudaipur police arrest murder and loot accused who saw drishyam movie for murder planning

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .