उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में तेज गर्मी का दौर बना हुआ है। दूसरी तरफ कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने से इन क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। Monsoon 2025 Update
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में उदयपुर जिले के कोटड़ा में सर्वाधिक 15 मिलीमीटर (करीब आधा इंच) बारिश हुई। उदयपुर शहर 5, गोगुंदा 10, खेरवाड़ा 7, प्रतापगढ़ 3, कनवा 3 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई है। बारिश का दौर बना रहने से प्रदेश में कई जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी पर विराम लगा है और आमजन को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में फलौदी में दिन का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Monsoon 2025 Update
मौसम पूर्वानूमान : तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना
राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री दर्ज होने वह कहीं कहीं हीट वेव का दौरा आगामी 3 दिन जारी रहने की संभावना है।
राज्य में कहीं-कहीं आगामी 4-5 दिन आंधी व हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना
मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आज भी दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन, हल्की बारिश होने व 27 से 29 मई के दौरान पुनः जोधपुर व बीकानेर संभाग उदयपुर, कोटा,जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 अपडेट : देश के इन राज्यों तक पहुंचा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 26 मई को मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


