- रात के समय घर में घुसकर वृद्धा पर हमला कर झुमके सहित अन्य जेवर लूट ले गए थे बदमाश
- उदयपुर और सलूम्बर क्षेत्र में कीं अन्य 5 वारदातें भी कबूलीं
- बदमाशों से चोरी की बाइक और बाइक का इंजन बरामद
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की कुराबड़ थाना पुलिस ने वृद्धा के साथ उसके घर में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों ने लूट के अलावा भी चोरी-नकबजनी की अन्य 5 वारदातें भी कबूली हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक बाइक और एक अन्य बाइक का इंजन बरामद किया है। udaipur kurabad police arrest two accused of loot
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 5 मई की रात घर में घुसकर वृद्धा के साथ लूट कर उसके पहने हुए झुमके व अन्य जेवर लूट कर ले जाने के मामले में कुराबड़ के बनकड़ा निवासी बंशीलाल उर्फ बन्टी पुत्र खेमा मीणा और उमरड़ा निवासी प्रकाश उर्फ पिंटू उर्फ आतंक मीणा पुत्र जीवन लाल मीणा को गिरफ्तार किया है। प्रकाश उर्फ पिंटू हिरणमगरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी व नकबजनी के 9 प्रकरण दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने उदयपुर, सलूंबर जिले में चोरी-नकबजनी की 5 अन्य वारदातें भी कबूली हैं। गिरोह के सदस्य मानपुरा निवासी महेश पुत्र बाबु लाल उर्फ दलपत मीणा की तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक और एक बाइक का इंजन बरामद किया है।
ये वारदातें कबूलीं
थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में ट्रांसपोर्ट नगर, प्रतापनगर से 1 बाइक, देबारी स्थित घर का ताला तोड़ जेवर-नकदी चोरी, जिंक स्मेल्टर के पास घर का ताला तोड़ जेवर-नकदी चोरी, दातीसर खेडी स्थित सर्वेश्वर महादेव मन्दिर से दान पेटी चोरी का प्रयास और सलूंबर के उथरदा में पानी की मोटरे चोरी करना कबूला है। udaipur kurabad police arrest two accused of loot
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


