AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कुख्यात बदमाश के बेटे ने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर नाबालिग होने का किया दावा

Lucky Jain by Lucky Jain
May 21, 2025
Reading Time: 1 min read
Udaipur criminal gangster naresh son claim to be a minor by fake documents


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस पड़ताल में खुली पोल : कॉन्ट्रेक्ट किलर से साथ गिरफ्तार हुआ था गैंगस्टर नरेश का बेटा अनिकेत

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कहते हैं बदमाश कभी नहीं चाहता कि उसका बेटा भी बदमाश ही बने, अपराध की काली कमाई से बदमाश भी अपनी संतानों को अच्छे से अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलाकर जेंटलमैन बनाना चाहता है, लेकिन उदयपुर के कुख्यात बदमाश गैंगस्टर नरेश वाल्मिकी ने इस कहावत को ही को ही उल्टा साबित कर दिया है। प्रवीण पालीवाल हत्याकांड से कुख्यात हुआ हिस्ट्रीशीटर नरेश हत्या, हत्या के प्रयासों, एक्सटॉर्शन, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामलों में चालानशुदा है और अब उसके बेटे हरिजन बस्ती अंबामाता निवासी अनिकेत चौहान (वाल्मिकी) का आपराधिक रिकॉर्ड भी बनने लगा है। Udaipur gangster naresh harijan

पिछले दिनों नरेश ने विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या की सुपारी जयपुर के कॉन्ट्रेक्ट किलर को दी थी। कॉन्ट्रेक्ट किलर हत्या के इरादे से जब उदयपुर आया तो नरेश का बेटा अनिकेत उससे मिला। सूरजपोल पुलिस ने कॉन्ट्रेक्ट किलर सहित नरेश के बेटे अनिकेत चौहान को गिरफ्तार किया था। अनिकेत की ओर से परिजनों ने उसका आधार कार्ड और दसवीं की मार्कशीट दिखाकर उसके नाबालिग होने का दावा किया। मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर अजय सिंह राव ने अनिकेत चौहान के दस्तावेजों की पड़ताल की तो उसकी पोल खुल गयी। पता चला कि पुलिस को पेश किया गया आधारकार्ड फर्जी है और दसवीं की मार्कशीट में लिखी जन्म तारीख भी गलत निकली। असली और फर्जी दस्तावेजों में जन्म तारीख में चार वर्ष का अंतर है।

असली आधार कार्ड में जन्म वर्ष 2005, फर्जी में 2009

थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अनिकेत की उम्र से संबंधित दस्तावेज परिजनों ने पेश किए, जिसमें उसके आधार कार्ड और दसवीं की अंकतालिका में जन्म तारीख 26 अगस्त 2009 थी। आधार कार्ड की वास्तविकता चेक की गयी तो पता चला कि इसी आधार नंबर से जारी हुए आधार कार्ड में जन्म तारीख 26 अगस्त 2005 है। मतलब असली आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर कूटरचित तरीके से फर्जी आधार कार्ड बनाया है। Udaipur criminal gangster naresh son claim to be a minor by fake documents

दसवीं की अंकतालिका की वास्वतिकता चेक करने के लिए अनिकेत की नर्सरी से नौवीं क्लास तक की मार्कशीट दो अलग-अलग स्कूलों से प्राप्त की गयीं। नर्सरी से नौवीं तक जन्म तारीख 26 अगस्त 2005 ही लिखी है, तो संभव है कि दसवीं की अंकतालिका में लिखी जन्म तिथि के साथ भी छेड़खानी कर उसे 26 अगस्त 2009 किया गया हो। थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि दसवीं की अंकतालिका की जांच की जाएगी कि पूरी अंकतालिका ही फर्जी है या जन्मतारीख में छेड़खानी की है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : मर्डर करने उदयपुर आए कॉन्ट्रैक्ट किलर सहित गैंगस्टर नरेश का बेटा हथियारों सहित गिरफ्तार

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindipraveen paliwal murder accused udaipur gangster naresh harijanpraveen paliwal murder caseudaipurudaipur aniket chohan criminal backgroundUdaipur criminal gangster naresh harijanUdaipur criminal gangster naresh son claim to be a minor by fake documentsUdaipur gangster naresh harijanUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .