AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने कोर्ट में किया सरेंडर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 21, 2025
Reading Time: 1 min read
BJP MLA Kanwarlal Meena surrendered in court


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

20 वर्ष पूर्व चुनाव अधिकारी रामनिवास मेहता पर पिस्टल तानने का मामला

झालावाड़, (एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने आखिरकार आज बुधवार को झालावाड़ के एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कंवरलाल मीणा पर करीब 20 साल पहले हुए एक चुनाव में तत्कालीन चुनाव अधिकारी (एसडीएम) रामनिवास मेहता पर पिस्टल तानकर उनको धमकाने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है।(bjp mla kanwar lal meena surrendered in court)

कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच आज सुबह विधायक कंवरलाल मीणा ने झालावाड़ के एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विधायक मीणा को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई याचिका खारिज होने के बाद दो सप्ताह के भीतर कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश जारी हुए थे। उसी की पालना में आज विधायक ने सरेंडर किया, जहां से कोर्ट ने विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।(bjp mla kanwar lal meena surrendered in court)

विधायक कंवरलाल मीणा पर आरोप लगे थे कि उन्होंने 2005 में मनोहरथाना क्षेत्र में खाताखेड़ी पंचायत के उपसरपंच के चुनाव में पुनः मतदान करवाने के लिए रास्ता रोका। आरोप है कि उसी दौरान तत्कालीन एसडीएम रामनिवास मेहता की कनपटी पर पिस्टल तान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की, लेकिन राहत नहीं मिली

कोर्ट ने विधायक कंवरलाल मीणा को राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी अधिकारियों को डराने-धमकाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषी करार देते हुए 3 साल की सजा सुनाई थी। इस आदेश के खिलाफ विधायक ने हाईकोर्ट में अपील दायर की लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में गए लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली और सुप्रीम कोर्ट ने विधायक कंवरलाल को ट्रायल कोर्ट के सामने दो सप्ताह में सरेंडर करने के आदेश जारी किए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: Anta BJP MLA Kanwarlal Meena surrendered in courtbjp mla kanwar lal meena surrendered in courtbjp mla news rajasthanKanwarlal Meena Surrendermla kanwar lal meena surrendered in courtrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .