जिंक, लेड और सिल्वर पोर्टफोलियो का 100 प्रतिशत अब पारदर्शी, हिन्दुस्तान जिंक के उत्पाद रियल टाइम डिजिटल ऑक्शन के माध्यम से उपलब्ध
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने ऑनलाइन प्राइस डिस्कवरी, ओपीडी और डिजिटल प्राइसिंग ऑटोमेशन प्लेटफार्मों के माध्यम से मेटल खरीद को और ज्यादा आसान और पारदर्शी बनाया है। हिन्दुस्तान जिंक जिंक, लेड और सिल्वर पोर्टफोलियो का 100 प्रतिशत अब रियल टाइम डिजिटल ऑनलाइन ऑक्शन के माध्यम से उपलब्ध होगा, इससे कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भी ग्राहकों का मेटल खरीद पर मजबूत नियंत्रण होगा और अनुभव बेहतर होगा। Hindustan Zinc Ushers in an Era of Online Metal Buying via Digital Auctions
वेदांता हिन्दुस्तान जिंक के सभी उत्पाद अब ऑनलाइन ऑक्शन के माध्यम से उपलब्ध हैं। इससे एमएसएमई से लेकर बड़े उद्यमों तक को प्रीमियम-गुणवत्ता वाले जिंक और लेड के लिए बाजार-संचालित कीमतों की जानकारी उपलब्ध होगी। कंपनी की पेशकश में लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) पंजीकृत विश्व स्तरीय उत्पाद जैसे स्पेशल हाई-ग्रेड जिंक, हाई-ग्रेड जिंक, एशिया का पहला लो-कार्बन ग्रीन जिंक इकोजेन, प्राइम वेस्टर्न जिंक, कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग ग्रेड जिंक, स्पेशल हाई-ग्रेड जंबो जिंक, हाई-ग्रेड जंबो जिंक, हिन्दुस्तान जिंक डाई कास्टिंग अलॉय 3 और 5, स्पेशल हाई-ग्रेड लेड, साथ ही लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन पंजीकृत 30 किग्रा और 1 किग्रा सिल्वर बार और सिल्वर पाउडर, अन्य वैरिएंट शामिल हैं।
मेटल खरीद का डिजिटलीकरण सुनिश्चित करता है कि कीमतें अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के अनुरूप रहें
पूरी तरह से एकीकृत खदान से धातु उत्पादक के रूप में, हिन्दुस्तान जिंक एक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करता है, जो वैश्विक बाजारों में महत्वपूर्ण मेटल्स की निर्बाध डिलीवरी की गारंटी देता है। एलएमई और विदेशी मुद्रा बाजारों जैसे वैश्विक कमोडिटी एक्सचेंज के साथ पूरी तरह से एकीकृत, सिस्टम सुनिश्चित करता है कि कीमतें अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के अनुरूप रहें। नीलामी एलएमई ट्रेडिंग समय के दौरान चलाई जाती है, जो मानक व्यावसायिक समय से अधिक पहुंच को बढ़ाती है। यहां तक कि कम मात्रा वाले खरीदार भी पारदर्शी मूल्य निर्धारण से लाभान्वित होंगे।
हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने बताया कि मेटल्स भारत की आर्थिक प्रगति का आधार हैं, जो उन उद्योगों को ताकत देती हैं जो हमारे देश के भविष्य को आकार देती हैं। हिन्दुस्तान जिंक में, हम मानते हैं कि ग्राहकों के साथ मिलकर कार्य करना और उन्हें अच्छी सेवाएं प्रदान करना इस प्रगति को आगे ले जाने का तरीका है। हमारे ऑनलाइन प्राइस डिस्कवरी और डिजिटल प्राइसिंग ऑटोमेशन प्लेटफार्म के साथ हम नियंत्रण सीधे अपने ग्राहकों के हाथों में दे रहे हैं, जिससे महत्वपूर्ण संसाधन आसानी से सबको उपलब्ध हो सकेंगी।
यह भी पढ़ें : भूमिगत खनन में टेलीरिमोट संचालन अपनाने वाली पहली भारतीय कंपनी हिंदुस्तान जिंक


