AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विदेशी जेलों में बंद हैं 10 हजार भारतीय: कौन जाने न्याय हुआ या अन्याय..

Lucky Jain by Lucky Jain
May 14, 2025
Reading Time: 1 min read
ten thousand Indians imprisoned in abroad jail


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सबसे ज्यादा सउदी अरब और यूएई में

लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। काम और रोजगार की तलाश में विदेश गए भारतीय कई बार कानूनी जानकारी के अभाव और परिस्थितिवश अपराध कर बैठते हैं या अपराध के दलदल में फंस जाते हैं। यहीं से शुरू होता है उनका दूसरे देश में अजनबियों के बीच ऐसा संघर्ष, जहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं होता। विदेश जाने वाला हर भारतीय कोशिश करता है कि वह अपने आचरण के कारण दूसरे देश में किसी कानूनी अड़चन में नहीं फंसे। इसके बावजूद 10 हजार से अधिक भारतीय विदेशों की जेलों में बंद हैं। इस बात का खुलासा विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में हुआ है। Indians imprisoned in abroad jail

विदेश मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 86 देशों की जेलों में 10152 भारतीय कैदी बंद हैं। इन 86 देशों में सर्वाधिक सउदी अरब की जेलों में 2633 और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जेलों में 2518 कैदी भारतीय हैं, मतलब दुनियां की जेलों में बंद 10152 भारतीयों में से आधे से ज्यादा 5151 तो सिर्फ दो देशों सउदी अरब और यूएई की काल कोठिरियों की अंधेरी दुनिया जीवन काट रहे हैं। इसके अलावा नेपाल की जेल में 1317, कतर में 611, कुवैत में 387, मलेशिया में 338, यूनाइटेड किंगडम यूके में 288, पाकिस्तान में 266, बहरीन में 181, चीन में 173, अमेरिका यूएस 169, इटली में 168, ओमान की जेल में 148 भारतीय कैदी बंद हैं। विदेशों की जेलों में बंद ये कैदी या तो विचाराधीन है, या मामलों में दोषी पाए जा चुके हैं और सजा काट रहे हैं।

दूसरे देश में पर्याप्त विधिक राय और सहायता नहीं मिल पाती

जानकारी के अनुसार इन 10152 भारतीयों में ज्यादातर ऐसे हैं, जो आरोप लगने के बाद खुद की पैरवी भी नहीं कर सके। दूसरे देश के कानूनी अड़चनों में फंसे भारतीयों को विदेश में न तो पर्याप्त विधिक राय मिल पाती है और न ही विधिक सहायता। विदेश में पर्याप्त सुनवायी भी नहीं होती। यही कारण है कि एक बार विदेश के कानून की अड़चनों में फंसे भारतीय के लिए इससे निकल पाना काफी मुश्किल होता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: abroad jailar live newsIndians imprisoned in abroad jailIndians imprisoned in in UAEIndians imprisoned in saudi arabiainternational newslatest news in hindiMinistry of External Affairsnational newsRajasthanrajasthan newsten thousand Indians imprisoned in abroad jailUAEudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .