आरोपी युवकों ने पीड़ित युवक पर युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए किया था हमला
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अंबामाता पुलिस ने बीती रात युवक को चाकू मार घायल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी की तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी युवकों ने पीड़ित युवक पर किसी युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी और चाकू मार घायल कर दिया था। udaipur ambamata police arrest two accused of stabbing
थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि अंबामाता थाना क्षेत्र के 80 फिट रोड सज्जनगर निवासी अलनवाज (19) पुत्र अनवर हुसैन, अल्फेज उर्फ अजमेरी (23) पुत्र नवाब मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। 11 मई की रात स्कूटी सवार आरोपी युवकों ने भीलूराणा कॉलोनी निवासी पीड़ित युवक को रास्ते में रोककर झगड़ा किया था, युवक पर पूजा नाम की किसी युवति के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मारपीट की और फिर उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था। घायल युवक जान बचाते हुए उसकी बहन के यहां भागा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पीड़ित को हॉस्पिटल पहुंचाया। udaipur ambamata police arrest two accused of stabbing
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


