AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नाथद्वारा में दो इंच बारिश:उदयपुर संभाग सहित कई जगह आज भी बारिश की संभावना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 12, 2025
rain in udaipur less than expectation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात और आज सोमवार सुबह भी राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में 46 मिलीमीटर यानी करीब दो इंच बारिश हुई। गंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली।(rain in nathdwara rajsamand)

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में उदयपुर जिले में गोगुंदा में 27 मिलीमीटर, बड़गांव 8, उदयपुर शहर 3, घासा 20, भींडर 12,बारापाल में 28 मिलीमीटर बारिश हुई। ऋषभदेव, खेरवाड़ा, नयागांव, कानोड़, वल्लभनगर, कुराबड़, मावली में हल्की बारिश हुई। चित्तौड़ के बड़ी सादड़ी में 13, माउंट आबू में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उबेश्वरजी की पहाड़ियों में रविवार को हुई बारिश से रविवार दोपहर बार मोरवानिया नदी में भी पानी का हल्का बहाव शुरू हो गया। (rain in nathdwara rajsamand)

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को भी उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ जगह आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में 13 मई को भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत

इन दिनों हुई बारिश से मई की भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान औसत से कम दर्ज होने से हीटवेव और भीषण गर्मी के दौर से लोगों को राहत मिली है। हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .