भारतीय सशस्त्रबल दोहराते हैं कि वे तनाववृद्धि नहीं चाहते, बशर्ते पाकिस्तान भी ऐसा ही व्यवहार करे
एआर लाइव न्यूज। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और बौखलाया पाकिस्तान अब आबादी क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, स्कूल और हॉस्पिटल को टारगेट करने जैसी शर्मनाक हरकतों पर आ गया है। शनिवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी गोलाबारी की गयी। जिसमें एक गोला एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) राजकुमार थापा के घर पर गिरा, इस गोलाबारी में एडीसी राजकुमार थापा सहित तीन नागरिकों की मौत हुई है। Rajouri ADC killed in Pak shelling: pakistan targeting schools hospitals civil area and religious places
भारत सरकार की तरफ से भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सौफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने शनिवार सुबह 11 बजे प्रेस ब्रीफिंग कर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सशक्त बलों ने अधिकतर खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया है। वीडियो पर क्लिक कर सुनें, क्या बोले विदेश सचिव विक्रम मिस्री और कर्नल सौफिया कुरैशी:-
पाक की शर्मनाक हरकत : वायुसेना अड्डों पर चिकित्सा केन्द्र और स्कूल परिसरों को निशाना बनाया
कर्नल सोफिया ने जानकारी दी कि एक निंदनीय और अनप्रोफेशनल एक्ट के तहत पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवन्तीपुर और उधमपुर के वायुसेना अड्डों पर सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा केन्द्र और स्कूल परिसरों को निशाना भी बनाया है।
पाकिसतान ने बीती रात हाई स्पीड मिसाइल भारत पर दागी, पंजाब का एयरबेस स्टेशन था टारगेट
कर्नल सौफिया ने बताया कि पाकिस्तान सेना की भारत के पूरे पश्चिम मोर्चें पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसमें यूकैप ड्रोन, लॉन्ग रेंज वैपन, लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचों को निशाना बनाया है। नियंत्रण रेखा पर भी ड्रोन घुसपैठ और भारी कैलिबर हथियारों से गोलाबारी की। अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए हैं। भारतीय सशक्त बलों ने अधिकतर खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया है। फिर भी वायुसेना स्टेशनों पर उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज भटिंडा स्टेशन इन सब पर उपकरणों और पर्सनल्स को हानि पहुंचायी है। पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल का बीती रात 1.40 बजे इस्तेमाल कर पंजाब के एयरबेस स्टेशन को दागने की कोशिश की है।
भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई में तबाह हुआ सियालकोट का एविएशन बेस
भारतीय सशस्त्र बलों ने त्वरित व सुनियोजित जवाबी हमले किए। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के टेक्नीकली इंस्टॉलेशन, कमान एंड कंट्रोल, रडार साइट्स और हथियार भंडार को चुनकर निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमियारखान, सुकूर और चुनिया स्थित पाक सैन्य ठिकानों पर एयर लॉन्च्ड सटीक हथियारों व लड़ाकू जेट से प्रहार किए गए। पसूर स्थित रडार साइट और सियालकोट का एविएशन बेस भी हथियारों से टारगेट किए गए। इन कार्रवाइयों के दौरान भारत ने कम से कम कोलेटरल डैमेज की क्षति सुनिश्चित की।
चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गों को दुरूपयोग किया है। ताकि वे अपनी गतिविधियां छिपा सकें।

पाकिस्तान सोशल मीडिया पर झूठे दावे कर गलत प्रोपेगेंडा फैला रहा
कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने मिस-इंफोर्मेशन का सहारा लेकर आदमपुर स्थित एस400 प्रणाली, सुरतगढ़ व सिरसा के हवाईअड्डों, नगरोटा के ब्रह्मोस बेस, देहरागरी के तोपखाना स्टेशन तथा चंडीगढ के अग्रिम गोलाबारूम डिपो को नष्ट करने के झूठे दावे सोशल मीडियो पर फैलाये हैं। भारत इन झूठे फॉल्स नेरेटिव्स को पूर्णता खारिज करता है।
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने ड्रोन घुसपैठ और भारी तोपखाना गोलाबारी के कई प्रयास किए। कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजोरी और अखनूर सेक्टर्स तोप, मोर्टार एवं हल्के हथियारों से भीषण गोलाबारी जारी रखी। भारतीय सेना ने प्रभावी व तुलनात्मक प्रतिउत्तर देते हुए पाक सेना को काफी क्षति पहुंचायी है। पाकिस्तान सेना के अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों के डिप्लोयमेंट बढ़ती दिख रही है। जो स्थिति को और भड़काने की मंशा दर्शाती है। अभी तक सभी शस्त्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से सामना कर उपयुक्त जवाब दिया गया है। भारतीय सशस्त्रबल दोहराते हैं कि वे तनाववृद्धि नहीं चाहते, बशर्ते पाकिस्तान भी ऐसा ही व्यवहार करे। Rajouri ADC killed in Pak shelling: pakistan targeting schools hospitals civil area and religious places
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


