AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारत-पाकिस्तान तनाव : चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को उत्तराखंड सरकार ने किया स्थगित

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 10, 2025
Reading Time: 2 mins read
Helicopter service of CharDham Yatra suspended


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के 32 हवाई अड्डों को भी भारत सरकार ने अस्थायी रूप से किया बंद

उत्तराखंड,(एआर लाइव न्यूज)। भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को फिलहाल रोक दिया है। अगले आदेश तक चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद रहेगी। हालांकि चारधाम यात्रा सुचारू से चलती रहेगी। इधर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के चुनिंदा हवाई अड्डों और हवाई मार्गों पर हवाई सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।(Helicopter service of CharDham Yatra suspended)

उत्तराखंड सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को स्थगित किया है। हालांकि चारधाम यात्रा चलती रहेगी। सिर्फ हेली सर्विस को रोका गया है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री दर्शन के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुचने का क्रम बना हुआ है।(Helicopter service of CharDham Yatra suspended)

32 हवाई अड्डों पर सभी नागरिक उड़ान गतिविधियाँ बंद रहेंगी

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबद्ध विमानन प्राधिकरणों ने परिचालन संबंधी कारणों से 14 मई 2025(जो 15 मई 2025 को 0529 आईएसटी के अनुरूप है) तक उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी तरह के नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान इन हवाई अड्डों पर सभी नागरिक उड़ान गतिविधियाँ बंद रहेंगी।

दिल्ली और मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्रों(एफआईआर) के भीतर हवाई यातायात सेवा (एटीएस) मार्गों के 25 खंडों के अस्थायी रूप से बंद रहने की अवधि को भी बढ़ा दिया है। एयरलाइंस और फ्लाइट ऑपरेटरों को मौजूदा हवाई यातायात परामर्श के अनुसार वैकल्पिक रूटिंग की योजना बनाने की सलाह दी गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवधान को कम करने के लिए संबंधित एटीसी इकाइयों के समन्वय में अस्थायी बंद का प्रबंधन किया जा रहा है।

इन हवाई अड्डों को भारत सरकार ने अस्थायी रूप से किया बंद

  • अधमपुर
  • अम्बाला
  • अमृतसर
  • अवंतीपुर
  • बठिंडा
  • भुज
  • बीकानेर
  • चंडीगढ़
  • हलवारा
  • हिंडन
  • जैसलमेर
  • जम्मू
  • जामनगर
  • जोधपुर
  • कांडला
  • कांगड़ा (गग्गल)
  • केशोद
  • किशनगढ़
  • कुल्लू मनाली (भुंतर)
  • लेह
  • लुधियाना
  • मुंद्रा
  • नलिया
  • पठानकोट
  • पटियाला
  • पोरबंदर
  • राजकोट (हीरासर)
  • सरसावा
  • शिमला
  • श्रीनगर
  • थोइस
  • उत्तरलाई

    डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

    रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Tags: (Helicopter service of CharDham Yatra suspendedAirports Authority of India (AAI)ATCchardham yatraMinistry of Civil Aviationnational newsRajasthanrajasthan newsrelevant aviation authoritiesTemporary Suspension of Civil Flight Operations at Select Airports and Air Routes

    visitors

    arlivenews
    • Home
    • About us
    • National
    • Rajasthan
    • Udaipur
    • International
    • Expert Articles
    • photo gallery
    • Entertainment
    • Privacy Policy
    • Archives
    • Contact us

    © 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

    error: Copy content not allowed
    No Result
    View All Result
    • Home
    • About us
    • National
    • Rajasthan
    • Udaipur
    • Uttar Predesh
    • Gujarat (Hindi)
    • International
    • Expert Articles
    • Education
    • Entertainment
    • Youtube
    • Photo Gallery
    • Contact us

    © 2019 All Rights Reserved by ARLive News .