AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुरः पटवारी 8000 रूपये रिश्वत लेती रंगे हाथों गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
May 8, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest patwari for taking bribe rs 8000 loyra patwar mandal udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भूखंड नामांतरण की एवज में मांगी रिश्वत : परिवादी के भूखंड की रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज रखकर जबरन रिश्वत वसूलने का दबाव बनाया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर की इंटेलीजेंस यूनिट ने उदयपुर शहर के नजदीक बड़गांव क्षेत्र के लोयरा पटवार मंडल की पटवारी प्रियंका नलवाया को 8 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी से भूखंड का नामांतरण खुलवाने की एवज में पटवारी यह रिश्वत राशि ले रही थी। हद तो तब हुई जब पटवारी प्रियंका ने परिवादी से भूखंड की रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज लेकर भी अपने पास रख लिए और कहा कि जब 8000 रूपए लेकर आओगे, तब ही ये रजिस्ट्री के दस्तावेज ले जाना और इसके बाद ही नामांतरण का काम होगा। udaipur acb arrest patwari for taking bribe rs 8000

एसीबी महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि लोयरा पटवार मंडल की पटवारी 38 वर्षीय प्रियंका नलवाया पत्नी मनीष नलवाया को 8 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी ने पटवारी प्रियंका नलवाया के खिलाफ एसीबी उदयपुर कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत में परिवादी ने बताया था कि कि लोयरा के हाथीधरा में उसकी पत्नी व उसके रिश्तेदार की पत्नी के नाम अलग अलग कृषि भूखण्ड खरीदे थे। जिसकी रजिस्ट्री हुई, इसके बाद उक्त कृषि भूखण्ड का नामातन्तरण खुलवाने के लिए परिवादी उसकी पत्नी और रिश्तेदार की पत्नी के साथ अलग-अलग रजिस्ट्री की फोटो प्रति लेकर पटवार हल्का लोयरा गया और पटवारी प्रियंका नलवाया मिला। दोनों भूखंडों के दस्तावेज देखने के बाद पटवारी प्रियंका नलवाया ने परिवादी से कहा दोनो भूखंडों का नामातन्तरण तभी खुलेगा जब आप मुझे खर्चा-पानी के 8000 रूपये देंगे।

रिश्वत लेने का तरीका भी ऐसा कि ई-मित्र संचालक को बनाया मोहरा

पटवारी के रिश्वत लेने का तरीका भी ऐसा कि वह जल्द पकड़ में नहीं आए। डायरेक्ट रिश्वत लेने से बचने के लिए पटवारी ने ई-मित्र को भी मोहरा बनाया। पटवारी ने परिवादी से कहा पटवार मंडल के सामने वाले ई-मित्र को 8000 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो, वह तुम्हें 8000 रूपए नकद दे देगा, वह मुझे लाकर दे देना, इसके बाद तुम्हारा काम हो जाएगा। पटवारी ने जबरन रिश्वत वसूलने के लिए दोनों भूखंडों की रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज तक परिवादी से लेकर अपने पास रख लिए और कहा 8000 रूपए लेकर आना, इसके बाद तुम्हारी मूल रजिस्ट्रियां भी ले जाना।

परिवादी की शिकायत का सत्यापन करने पर पटवारी प्रियंका नलवाया द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज गुरूवार को एसीबी निरीक्षक सोनू शेखावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रियंका नलवाया को 8 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB RajasthanACB Udaipurar live newslatest news in hindiloyra patwar mandal udaipurpatwari taking bribe for land mutationRajasthanrajasthan acbrajasthan newsudaipurudaipur ACBUdaipur acb arrest patwariudaipur acb arrest patwari for taking bribe rs 8000udaipur acb arrest patwari for taking bribe rs 8000 loyra patwar mandal udaipurudaipur acb trap patwariUdaipur newsudaipur news updateudaipur patwari trap

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .