AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का हुआ कायाकल्प

Lucky Jain by Lucky Jain
May 8, 2025
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc unique lift irrigation technique farmers using for good crop in 125 acres of agricultural land


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदुस्तान जिंक की इस पहल से चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के आस-पास के 100 से अधिक किसान परिवार हुए लाभांवित

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने सामुदायिक कल्याण के तहत ग्रामीण और कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने अपने चंदेरिया जिंक लेड स्मेल्टर के पास स्थित बिलिया गांव में एक अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक स्थापित कर 125 एकड़ कृषि भूमि को नया जीवन दिया है। इस पहल से गांव के 100 से अधिक किसान परिवारों का जीवन बेहतर हुआ है। hindustan zinc unique lift irrigation technique farmers using for good crop in 125 acres of agricultural land

इस परियोजना के तहत निचले इलाकों से पानी को ऊपरी कृषि क्षेत्रों तक पहुंचाया जाता है, जिससे 125 एकड़ कृषि भूमि में पूरे साल सिंचाई संभव हो पाती है। पहले, सिंचाई की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण, इस क्षेत्र की खेती योग्य भूमि गर्मियों के महीनों में पानी के लिए तरसती रहती थी। अब पर्याप्त जल आपूर्ति होने से किसान गेहूं, ज्वार और उच्च मूल्य वाली नकदी फसलों की खेती कर पा रहे हैं। इससे उनकी उत्पादकता बढ़ी है, फसल खराब होने का खतरा कम हुआ है और उनकी आय में सुधार हुआ है।

गेहूं, ज्वार जैसी फसलें उगाना भी आसान हो गया

बिलिया गांव के एक किसान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस नई लिफ्ट सिंचाई प्रणाली ने वास्तव में हमारे खेती करने के तरीके को बदल दिया है। पहले ऊपरी खेतों तक पानी पहुंचाना बहुत बड़ी समस्या थी। अब हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से पानी हमारी जमीन के हर हिस्से तक आसानी से पहुंच रहा है। जिससे गेहूं, ज्वार जैसी फसलें उगाना भी आसान हो गया है। मैं सराहना करता हूं कि कंपनी हमेशा वैज्ञानिक तरीके अपनाती हैं, जिसमें हम विशेषज्ञों की सलाह, जमीन की जानकारी लेते हैं और ऐसे समाधान लागू करते हैं जो वास्तव में कारगर हैं।

हिंदुस्तान जिंक की समाधान परियोजना राजस्थान के छह जिलों उदयपुर, सलूम्बर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर में लगभग 35 हजार किसान परिवारों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इस पहल के तहत किसानों को अनुकूलित समर्थन और प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे केवल अपनी जरूरतों को पूरा करने वाली खेती से आगे बढ़कर अधिशेष उत्पादन करने में सक्षम हो रहे हैं।

कृषि के अलावा हिंदुस्तान जिंक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने, जल संरक्षण और स्वच्छता और जमीनी स्तर के खेलों को प्रोत्साहित करने जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। कंपनी के सामुदायिक विकास प्रयासों से लगभग 2400 गांवों के 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsfarming lift irrigation techniquehindustan zinchindustan zinc unique lift irrigation techniquelatest news in hindilift irrigation technique of farmingudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedantaVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .