बीकानेर,(एआर लाइव न्यूज)। बीकानेर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मदान मार्केट स्थित ज्वेलरी मेकिंग की दुकान पर हुए सिलेंडर ब्लास्ट में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गुरूवार को बचाव दल ने मलबे से 5 शव निकाले। हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गयी है। सिलेंडर ब्लास्ट इतना भयंकर था कि दुकान के बेसमेंट में बने दो फ्लोर पूरी तरह ढह गए। इस व्यावसायिक कॉम्पलैक्स में सभी दुकानों पर ज्वैलरी मेकिंग का ही काम होता था, जिसमें कुछ दुकानदार ज्वैलरी मेकिंग के लिए अवैध रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग करते थे। बुधवार को इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था, जिसमें पूरा मार्केट ढह गया। Bikaner Cylinder blast in jewelry making market shop 8 people died
पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों की संख्या 8 हो गयी है। बुधवार को शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में दबे 3 शवों को निकाला गया था, जबकि आज गुरूवार को 5 शव बरामद हुए हैं। दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है, उनकी तलाश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बेसमेंट में बने दो फ्लोर के मलबे से लोगों को निकालना चुनौतिपूर्ण
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों ने कहा कि इस मार्केट के दो फ्लोर बेसमेंट में बने थे, ब्लास्ट हुआ तो दोनों फ्लोर ढह गए और दुकानों में मौजूद लोग मलबे में दब गए। बेसमेंट से मलबे को हटाकर लोगों को निकालना काफी चुनौतिपूर्ण है। टीम का यही प्राथमिकता है कि मलबे में दबे लोगों को इस तरह से निकाला जाए कि उनके बचने की उम्मीद बनी रहे। इसी कारण से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी समय लग रहा है। बुधवार को 13 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


