अजमल कसाब को ट्रेनिंग देने वाला आतंकी ठिकाना भी नेस्तनाबूद : इधर उदयपुर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत आज रात 8.45 से 9 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा
एआर लाइव न्यूज। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने मंगलवार रात 1.05 बजे ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर पाकिस्तान और पीओजेके (PoJK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। यह ठिकानों आतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर और बेस कैंप थे, इन्हीं में से एक ठिकाने पर आतंकी अजमल कसाब ने तक ट्रेनिंग ली थी। भारत ने बीती रात 25 मिनट (1.05 बजे से 1.30 बजे) की एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान के अंदर करीब 100 किलोमीटर तक टारगेट सेट कर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किए। इस एयर स्ट्राइक में 70 से 80 आतंकियों के मारे जाने की संभावना है। operation sindoor india air strike on nine terror camp in pakistan and PoJK वीडियो पर क्लिक कर सुनें क्या कहा सेना ने :-
आतंकियों के प्रशिक्षण केन्द्र सहित आतंकी साजिशों की जमीन थे ये ठिकाने
- सवाईनाला कैंप, मुजफ्फराबाद, पीओजेके एलओसी से 30 किलोमीटर दूर है। लश्कर-ए-तैयबा का सेंटर था। सोनमर्ग, गुलमर्ग सहित 22 अप्रेल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आतंकियों ने यहीं से प्रशिक्षण लिया था।
- सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद पीओजेके : यह जैश-ए-मोहम्मद का स्टेजिंग एरिया है। यह हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल ट्रेनिंग बेस है।
- गुलपुर, कोटली, पीओजेके : यह एलओसी से 30 किलोमीटर दूर था और पूंछ और रजौरी में सक्रिय था। तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में आतंकी को यही ट्रेंड किया गया था।
- बरनाला कैंप भीमबर, पीओजेके : विस्फोटक, आईईडी और जंगल सर्वाइवल का प्रशिक्षण केन्द्र था।
- अब्बास कैंप कोटली, पीओजेके : यह एलओसी से 13 किलोमीटर दूर है। लश्कर-ए-तैयबा का फिदायीन यहां तैयार होता था। 15 टेरेरिस्ट को ट्रेंड करने की कैपेसिटी थी।
- सरजल कैंप सियालकोट, पाकिस्तान : अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। मार्च 2025 में जम्मूकश्मीर में चार जवानों की हत्या यहीं के तैयार आतंकियों ने की थी।
- मेहमूना जोया, सियालकोट, पाकिस्तान : यह अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 18 किलोमीटर था। हिजबुलमुजाहिदीन का बड़ा कैंप था। यह कठुआ जम्मू में आतंक फैलाने का नियंत्रण केन्द्र था। पठानकोट एयरफोर्स बेस पर किया गया हमला भी इसी कैंप से करवाया गया था।
- मरकज तैयबा, मुरीदके, पाकिस्तान : यह अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 18 से 25 किलोमीटर दूर था। 2008 मुंबई हमले के आतंकी यहीं से प्रशिक्षित हुए थे। अजमल कसाब और डेविड हेडली भी यहीं ट्रेंड हुए थे।
- मरकज शुभानअल्लाह, बहावलपुर, पाकिस्तान : यह अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर है। जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था। यहां रिक्रूटमेंट, प्रशिक्षण केन्द्र था। यहां अक्सर शीर्ष आतंकी आते थे।
यह भी पढ़ें : आज रात उदयपुर में होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट : कलेक्टर ने जारी किया समय
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


