राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर का सेवा अभियान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गर्मी के सीजन में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर की टीम ने बड़गांव स्थित मोक्षधाम पर परिंडे लगाकर पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण का संदेश दिया।(parinda abhiyan in Badgaon Mokshadham)
संस्थान उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि बड़गांव मोक्षधाम में बड़गांव के निवर्तमान सरपंच (प्रशासक) संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने परिंडा लगाकर सेवा अभियान की शुरूआत की। यहां संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पर्यावरण प्रेमी युगलकिशोर जोशी, ब्रजेश शर्मा, विनिश व्यास, निर्णय शर्मा, मोहित जोशी और मोक्षधाम के चौकीदार ने भी परिंडे लगाए।(parinda abhiyan in Badgaon Mokshadham)
आमजन को रोजाना निशुल्क परिंडे वितरित भी कर रहे
राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान ने अप्रैल में ही परिंडा अभियान शुरू कर दिया था। अब तक उदयपुर शहर के विभिन्न पार्कां, सरकारी स्कूल, पुलिस लाइन, बड़गांव पुलिस थाना, फतहसागर पाल किनारे, वामेश्वर महादेव मंदिर परिसर और सलूंबर जिले के खोलड़ी गांव में परिंडे लगाने के साथ ही आमजन को रोजाना निशुल्क परिंडें वितरित भी किए जा रहे है। गर्मी के पूरे सीजन में यह सेवा अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : गर्मी शुरू होते ही शुरू हो गया था परिंडा अभियान
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


