AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेडिकल परीक्षा नीट यूजी 2025- रविवार को देश के 552 एवं विदेश के 14 शहरों में होगी परीक्षा

Lucky Jain by Lucky Jain
May 3, 2025
Reading Time: 2 mins read
NEET UG 2025 on Sunday 4 may Exam will be held in 566 cities


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के किए इंतजाम : उदयपुर के 27 सेंटर्स पर करीब 8500 छात्र देंगे परीक्षा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नीट यूजी कल रविवार 4 मई को होगी। 23 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है, वहीं देश के 780 मेडिकल कॉलेजो में 118190 यूजी सीट है, इनमें करीब 55000 से अधिक सीट सरकारी मेडिकल कॉलेज में हैं। पुख्ता इंतजामों के साथ नीट NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST (UG) देश के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होगी। उदयपुर में 27 सेंटर्स पर करीब 8500 छात्र नीट-2025 परीक्षा देंगे। (NEET UG 2025 on Sunday 4 may: Exam will be held in 566 cities)

एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि सभी सेंटर्स पर सुरक्षा सहित नकल या संदिग्ध गतिविधि रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर सेंटर पर 6 जवान रहेंगे, इसके अलावा गश्ती दल लगातार मॉनीटरिंग करेंगे। सेंटर्स के बाहर भी सुरक्षा और ट्रेफिक मैनेजमेंट के लिए अलग से जवान तैनात रहेंगे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी करेंगे।

पेन साथ लेकर नहीं जाएं, परीक्षा के समय उपलब्ध करवाया जाएगा पेन

एजुकेशन काउंसलर विकास छाजेड़ के अनुसार परीक्षा कुल 566 शहरों में आयोजित हो रही है। इस वर्ष लगभग 23 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। इस वर्ष परीक्षा पैटर्न कोविड पूर्व प्रारूप में रहेगी, जिसमें वैकल्पिक प्रश्न एवं अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा। कुल 720 अंकों की यह परीक्षा 180 प्रश्नों के साथ होगी। नेगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा पेन पेपर मोड पर ऑफलाइन होगी, हालां कि छात्र अपने साथ पेन नहीं ले जा सकेंगे, उन्हें पेन एग्जाम के समय ही उपलब्ध करवाया जाएगा।

1.30 बजे बाद प्रवेश नहीं

परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट्स की जांच और प्रवेश सम्बंधित प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगी। डेढ़ बजे तक यह प्रक्रिया चलेगी, ऐसे में किसी भी छात्र को 1.30 बजे के बाद एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इसके बगैर नहीं मिलेगा एग्जाम सेंटर में प्रवेश

  • एडमिट कार्ड के साथ स्व-घोषणा पत्र अंडरटेकिंग, तीन पासपोर्ट साइज फोटो जो आवेदन के समय अपलोड की गयी थी
  • ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार कार्ड) लेकर आएं, आधार कार्ड नहीं है तो पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड जैसे कोई भी एक अधिकृत पहचान पत्र स्वीकार्य होंगे।
  • दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थी को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ले जाना आवश्यक है।
  • परीक्षा हॉल में निरीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत करवाया जायेगा।

वर्जित सामग्री

  • कोई भी स्टेशनरी सामग्री जैसे पाठ्य सामग्री, कागजात के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि ले जाना वर्जित है।
  • कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड ले जाना वर्जित है।
  • अन्य वस्तुएं जैसे वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप आदि ना लेकर जाएं।
  • कलाई घड़ी, कैमरा आदि ना ले जाएं।
  • कोई आभूषण ना पहनें।
  • कोई भी अन्य वस्तु जिसका उपयोग संचार साधनों जैसे माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को छिपाकर अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है पूर्णतया वर्जित है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiNEET UG 2025NEET UG 2025 on Sunday 4 may: Exam will be held in 566 citiesRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .