बाउंड्रीवाल, पक्के कमरे और कोटड़िया ध्वस्त
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्व ग्राम सवीना खेड़ा में स्थित फूटा तालाब के पेटे में अवैध रूप से हो रहे पक्के निमार्ण आज शुक्रवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने ध्वस्त कर दिए।(UDA demolished illegal constructions from the foota talab peta)
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम सवीना खेड़ा स्थित फूटा तालाब क्षैत्र में आराजी संख्या 514 आदि में बिना स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था। इनको पूर्व में रूकवाया भी गया और तालाब पेटा भूमि में किसी प्रकार का निर्माण नही करने निर्माणकर्ता को पाबन्द भी किया गया। उसके बावजूद रूक रूक कर निर्माण जारी था। आज तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा के नेतृत्व में यूडीए टीम ने अवैध रूप से हो रहे निर्माण ध्वस्त किए।(UDA demolished illegal constructions from the foota talab peta)

2 जगह नए निर्माण के लिए नींव भर कर आगे का निर्माण किया जा रहा था
यूडीए टीम ने तालाब पेटे की जमीन से आज 15 पक्की बाउंड्रीवाल, 2 कमरे, 5 कोटड़िया की ध्वस्त। तालाब पेटे में 2 जगह नए निर्माण के लिए नींव भर कर आगे का निर्माण किया जा रहा था। बुलडोजर चलाकर इसको भी ध्वस्त किया गया। मौके पर कच्चा मलबा डालकर बनाई गई रोड को भी हटाया गया।
यह भी पढ़े : सज्जनगढ़ ईको सेंसिटिव ज़ोन में कब रूकेंंगे अवैध होटल,रिसोर्ट ?
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


