उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फिक्की एफएलओ जयपुर की 60 महिला प्रतिनिधियों ने वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक की विश्व में सबसे बड़ी जिंक उत्पादक खदानों में से एक रामपुरा आगुचा माइन का दौरा कर माइनिंग की नवीन तकनीक और नवाचारों को देखा। तीन दिवसीय इस दौरे में प्रतिदिन 20 महिलाओं ने माइन में 850 मीटर नीचे हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइन का अनुभव लिया जो कि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से भी गहरी है। vedanta Hindustan Zinc Hosts Women Leaders from FICCI FLO at the World’s Largest Underground Zinc Mine
समूह एलआईडीएआर तकनीक से चलने वाले रिमोट कंट्रोल लोडर को देखा, जिसे सतह से 1000 मीटर से भी ज्यादा गहराई से चलाया जा सकता है। इससे सुरक्षा और उत्पादन दोनों बढ़ते हैं। उन्होंने आईओटी से चलने वाले ऐसे सिस्टम भी देखे, जो मशीनों के खराब होने का पहले से पता लगा लेते हैं और उन्हें रोकते हैं। साथ ही एआई तकनीक से चलने वाले सुरक्षा निगरानी सिस्टम भी देखे, जो सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हैं।
वर्चुअल रियलिटी सिमुलेटर के प्रदर्शन ने किया रोमांचित
शाफ्ट वाइंडर चलाने के लिए वर्चुअल रियलिटी सिमुलेटर का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे हिन्दुस्तान जिंक की सुरक्षित और अच्छी ट्रेनिंग देने की गंभीरता की जानकारी मिलती है। इसके अलावा, महिलाओं के इस समूह ने सतह से ही चलने वाले रिमोट कंट्रोल ड्रिलिंग ऑपरेशन को भी देखा।
यह दौरा फिक्की एफएलओ जयपुर चैप्टर की 2025-26 की थीम- हेरिटेज, हेल्थ और हार्मोनी को पूरी तरह से दर्शाता है। इस थीम के तहत परंपरा को नई सोच के साथ जोड़ना और महिलाओं को उन क्षेत्रों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना जहाँ आमतौर पर महिला नेतृत्व कम दिखता है, शामिल करना है। इस दौरान खनन के विकास, मशीनों के इस्तेमाल और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार साझा किये गए। महिलाओं ने गहराई से जाना कि आधुनिक खनन कैसे सस्टेनेबल हो सकता है, उसमें नवाचार लाने के साथ साथ यह समुदाय को कैसे मजबूत कर सकता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


