घर मे पूजा करते समय दीपक से चुन्नी में आग लगने से झुलस गयी थीं
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहीं डॉ. गिरिजा व्यास का गुरूवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय डॉ. गिरिजा व्यास 31 मार्च को घर में पूजा करते समय दीपक से चुन्नी में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गयी थीं। तब से वे अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल में भर्ती थीं, जहां आज गुरूवार शाम 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। congress leader girija vyas passes away
जानकारी के अनुसार डॉ. गिरिजा व्यास के परिजन उनका शव लेकर अहमदाबाद से उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके अंतिम समय में हॉस्पिटल मे उनके भाई एवं पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पुष्पा शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. अलका शर्मा सहित समस्त परिजन उपस्थित थे। परिजन शव लेकर अहमदाबाद से उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम दर्शन के लिए उनके देत्य मगरी आवास पर 2 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा तथा उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। congress leader girija vyas passes away
मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया
डॉ. गिरिजा व्यास के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
डॉक्टर गिरिजा व्यास कांग्रेस की वरिष्ठ नेता थीं। वे कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय मंत्री और पूर्व केन्द्र सरकार में शहरी आवास विकास मंत्री, महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। उनका प्रदेश और देश की राजनीति में लंबे अरसे तक दबदबा रहा।
यह भी पढ़ें : घर में पूजा करते समय झुलस गयी थीं डॉ गिरिजा व्यास
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


