कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा शहर में मेडिकल प्रवेश सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने आ रहे स्टूडेंट्स के आत्महत्या करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात कोचिंग छात्र के आत्महत्या कर ली है। छात्र बिहार का रहने वाला है और कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी है। kota coaching student committed suicide
पुलिस ने बताया कि छात्र बिहार के कटिहार का रहने वाला था और कोटा के जवाहर नगर क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रह कोचिंग कर रहा था। बीती रात रूम पार्टनर स्टूडेंट डिनर कर वापस रूम पर आया तो कमरा अंदर थे बंद था। छात्र ने कमरा नहीं खोला तो साथी स्टूडेंट को संदेह हुआ, उसने हॉस्टल मालिक को सूचना दी। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी और हॉस्टल रूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्र सुसाइड कर चुका था। छात्र को तत्काल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव मोरचरी में शिफ्ट करा परिजनों को सूचना दी है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर सैंपल कलेक्ट किए हैं और हॉस्टल का उक्त कमरा फिलहाल बंद कर दिया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


