AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस 2025: हिन्दुस्तान जिंक सबसे बड़े इंटीग्रेटेड सिल्वर मैन्यूफैक्चरर के रूप में सम्मानित

Lucky Jain by Lucky Jain
April 29, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc Recognized as India Largest Integrated Silver Manufacturer at India Silver Conference 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दुस्तान जिंक ने 30 किलोग्राम और 1 किलोग्राम सिल्वर बार्स के साथ अपने विविध सिल्वर पोर्टफोलियो को किया प्रदर्शित

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक को इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस 2025 में देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सिल्वर मैन्यूफैक्चरर कंपनी के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के साथ-साथ, कंपनी की प्रदर्शनी में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले 30 किलोग्राम और 1 किलोग्राम चांदी के बार शामिल थे, साथ ही गैलेना का प्रदर्शन भी किया गया। Hindustan Zinc Recognized as India Largest Integrated Silver Manufacturer at India Silver Conference 2025

गैलेना वह अयस्क है जिससे चांदी का उत्पादन होता है, हिंदुस्तान जिंक की सिंदेसर खुर्द खदान से गैलेना प्राप्त किया जाता है। सिंदेसर खुर्द खदान को विश्व में शीर्ष पांच चांदी उत्पादक खदानों में से एक होने का गौरव प्राप्त है। 2002 में सरकार द्वारा कंपनी के विनिवेश और उसके बाद वेदांता द्वारा अधिग्रहण के बाद से, कंपनी ने चांदी के उत्पादन में 20 गुना की अभूतपूर्व वृद्धि हासिल की है।

चांदी एक प्रमुख एनर्जी ट्राजिंशन मेटल

उदयपुर में हुई इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा के उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा चांदी एक प्रमुख एनर्जी ट्राजिंशन मेटल है, जो सोलर एनर्जी और हाई एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैनोटेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, आभूषण और चांदी के बर्तनों तक उद्योगों के व्यापक स्पेक्ट्रम में अपरिहार्य है। बेहतर कंडक्टिवीटी और एंटीमाइक्रोबियल विशेषताओं के साथ चांदी सौर फोटोवोल्टिक्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, मेडिकल डायग्नोस्टिक्स और स्मार्ट उपभोक्ता उपकरणों तक फैली अगली पीढ़ी की तकनीकों के केंद्र में है।

चांदी की कीमतों के ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छूने के साथए यह मेटल क्लीन एनर्जी ट्राजिंशन में एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक के रूप में उभरी है। उत्तराखंड में हमारी पंतनगर इकाई में रिफाइंड हमारी चांदी 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी के उपयोग से उत्पादित की जाती है, जो सस्टेनेबल और जिम्मेदार उत्पादन के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

यह भी पढ़ें : हिंदुस्तान जिंक को एस एंड पी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयर बुक में शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग

यह भी पढ़ें : हिंदुस्तान जिंक ने एशिया का पहला लो कार्बन ग्रीन जिंक ईकोजेन किया लॉन्च

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc Recognized as India Largest Integrated Silver ManufacturerHindustan Zinc Silver ManufacturerIndia Silver Conference 2025latest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsvedantavedanta ceo arun mishraVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .