AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

सखी उत्सव: 7000 ग्रामीण महिलाओं ने लिया हिस्सा

Lucky Jain by Lucky Jain
April 19, 2025
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc sakhi utsav 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक की प्रमुख सामाजिक पहल सखी के तहत राजस्थान के 4 जिलों और उत्तराखंड के रूद्रपुर में सखी उत्सव मनाया गया। इसमें 7000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण का प्रण भी लिया। उत्सव में विभिन्न प्रदर्शनी, जागरूकता अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस पहल ने राज्य में 25 हजार से अधिक महिलाओं के जीवन को विभिन्न रोजगार और क्रेडिट लिंकिंग के अवसरों के माध्यम से समृद्ध किया है। hindustan zinc sakhi utsav

सखी उत्सव राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में आयोजित किया गया। उत्सव में सखी महिलाएं, स्थानीय समुदाय के सदस्य, अधिकारी और स्कूल स्टूडेंट्स शामिल हुईं। सखी उत्सव का समापन उदयपुर के जिंक सिटी में सखी महोत्सव आयोजित कर किया गया। सखी महोत्सव गतिविधियों में लाइव कौशल प्रदर्शन, कहानी सुनाने के क्षेत्र, वित्तीय साक्षरता सत्र और युवा नेतृत्व वाले जागरूकता कार्यक्रम हुए। प्रतिभागी महिलाओं ने स्थानीय शिल्प, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, सामुदायिक मेले और पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए सखी महोत्सव में चार चांद लगा दिए। महिलाओं की उद्यमिता और रचनात्मकता कइयों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनीं।

खेलकूद में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

सखी उत्सव में खेलकूद की भी विभिन्न गतिविधियां हुईं। महिलाओं ने रस्सा कस्सी और म्यूजिकल चेयर्स जैसी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सखी सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनमें लिंग समानता और सामाजिक रिवाजों पर चर्चा की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां राजस्थान और उत्तराखंड की लोक परंपराओं से परिपूर्ण थीं। कौशल प्रदर्शन में हस्तनिर्मित वस्त्र, मसाले, अचार और अन्य उत्पाद शामिल थे, जो स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए थे। सरकार की योजनाओं, स्वयं सहायता समूह जागरूकता और सामान्य ज्ञान पर इंटरएक्टिव क्विज प्रतियोगिताएं हुईं।

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि सखी महिलाएं सिर्फ समुदाय को ही नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को फिर से आकार देने वाली परिवर्तनकारी महिलाएं हैं। उनकी दृढ़ता, उद्यमिता और सामाजिक प्रतिबद्धता हमारे समावेशी विकास के दृष्टिकोण की नींव हैं। सखी उत्सव इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं आगे बढ़कर सामूहिक प्रगति का नेतृत्व करती हैं। उनके संभावनाओं में निवेश करना हिन्दुस्तान जिंक का विश्वास है कि सशक्त महिलाएं ही आत्मनिर्भर और सशक्त समुदायों की रीढ़ होती हैं।

Tags: ar live newshindustan zinc sakhi utsavhindustan zinc sakhi utsav more than 7000 rural women participated in sakhi utsav 2025latest news in hindimore than 7000 rural women participated in sakhi utsav 2025Rajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .