AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्मोत्सव: शोभायात्रा में गूंजे जयकारें

Lucky Jain by Lucky Jain
April 10, 2025
Reading Time: 1 min read
mahavir jayanti 2025 shobha yatra in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुपहिया वाहन रैली में शामिल हुए 1855 से अधिक वाहन : 108 स्वागत द्वारों से हुआ शोभायात्रा का स्वागत

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सकल जैन समाज उदयपुर की ओर से 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए, दुपहिया वाहन विशाल रैली भी साथ-साथ चली। जैसे ही शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से रवाना हुई भगवान महावीर स्वामी के जयकारे से पूरा नगर निगम प्रांगण गूंज उठा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर के सिद्धान्तों एवं कतृव्यों पर विभिन्न संगठनों द्वारा बनाई गई 15 झांकियां रही। mahavir jayanti 2025 shobha yatra in udaipur

शोभायात्रा में अहिंसा का संदेश देते हुए पैदल चलते हुए एकता का संदेश देते हुए जैन समाज के कई संगठन शामिल हुए। युवक-यवुतियों द्वारा 1855 से अधिक दुपहिया भव्य वाहन रैली निकाली गई। शोभायात्रा में सभी महिला-पुरूष में भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सकल जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

mahavir jayanti 2025 shobha yatra in udaipur

नगर निगम से शुरू हुई शोभायात्रा

सुबह 8.30 बजे नगर निगम प्रांगण से महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की भव्य शोभायात्रा समाज सेवी दिनेश खोड़निया के द्वारा झंडारोहण से प्रारंभ हुई। ध्वजारोहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर भी मौजूद रहे।

शोभायात्रा में बच्चों ने स्केटिंग के साथ नृत्य कर देश भक्ति और अहिंसा परमोधर्म का परिचय दिया

शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ हुई जो सूरजपोल, बापूबाजार, मंडी की नाल, भड़भूजा घाटी, घंटाघर, मोती चौहट्टा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए पुन नगर निगम प्रांगण में पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में 108 स्वागत द्वार एवं 31 से अधिक स्थानों पर प्रभावना के काउंटर लगे। शोभायात्रा में 41 स्केटिंग करते बच्चों ने देश भक्ति व जैन गीतों पर मार्ग में जगह.जगह स्केटिंग के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsjain samaj thousands people came in shobh yatralatest news in hindimahavir jayanti 2025 shobha yatramahavir jayanti 2025 shobha yatra in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur jain samaj thousands people came in shobh yatraUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .