उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, एयरपोर्ट पर निर्मार्णाधीन बिल्डिंग की छत की शटरिंग गिर गयी, हादसे में 3 श्रमिक घायल हो गए हैं। सूचना पर एयरपोर्ट अथॉरिटी और डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। udaipur dabok airport
पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन भवन की छत भराई से पहले लोहे के सरिए और पाइप लगाए गए थे। तभी रात करीब 11.30 बजे अचानक लोहे के झूलते सरिए और पाइप नीचे खड़े मजदूरों पर गिर गए। इसमें 3 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर एयरपोर्ट अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


