उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सेलिब्रेशन मॉल के पीछे वाली रोड स्थित प्लास्टिक के सामान की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गयी। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Fire in plastic goods shop behind Celebration Mall udaipur
पुलिस के अनुसार आग के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैंए संभवत शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो। स्मार्ट शॉपी दुकान में प्लास्टिक के टेबल, कुर्सी, सहित अन्य सामान थे, जो आग में जलकर खाक हो गए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


