पुलिस ने स्टॉप स्टिक्स का उपयोग कर तस्करों की गाड़ी के टायर किए बर्स्ट
उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की सायरा थाना पुलिस ने शनिवार और रविवार मध्यरात्रि बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करों की स्कॉर्पियो गाड़ी से 2.920 किलो अफीम और 27 प्लास्टिक के कट्टो में 536.440 किलो अवैध अफीम डोडा पकड़ा है। जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक आंकी जा रही है। udaipur sayra police caught opium and doda cost more than 1 crore during nakabandi : police uses stop sticks to stop smugglers and seized 3 kg opium and 500 kg doda
खासबात है कि लगातार नाकाबंदी तोड़कर भागने में सफल हो रहे इन तस्करों को रोकने के लिए सायरा पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए स्टॉप स्टिक्स का उपयोग किया और तस्करों की गाड़ी के टायर ही बर्स्ट (पंचर) कर दिए। जिससे तस्कर गाड़ी को ज्यादा दूर तक नहीं भगा सके और गाड़ी छोड़कर रणकपुर घाटे के जंगलों में फरार हो गए। इस कार्रवाई में गोगुंदा थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय, सायरा थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत के नेतृत्व में कांस्टेबल नरपतराम की विशेष भूमिका रही है।
आईपीएस माधव की सूचना पर नाकाबंदी की
सायरा थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत ने बताया कि गोगुंदा थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय के निर्देशन में थाना पुलिस ने रणकपुर घाटे में नाकाबंदी की हुई थी। गोगुंदा की नाकाबंदी तोड़कर तस्कर स्कॉर्पियों गाड़ी से सादड़ी की ओर भागे। प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय ने तुरंत वायरलैस के जरिए रणकपुर घाटा क्षेत्र से संबंधित सभी थाना पुलिस को तस्करों की सूचना देकर नाकाबंदी के लिए कहा।
इस पर सादड़ी पुलिस और सायरा थाना पुलिस ने अपने-अपने पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी। गोगुंदा से सादड़ी की तरफ भागे तस्करों ने घाटे में सादड़ी पुलिस की नाकाबंदी देखी तो दिशा बदलते हुए गाड़ी सायरा की तरफ ले गए। सायरा पुलिस ने रणकपुर घाटे में हाथी पुलिया के पास नाकाबंदी की हुई थी। तस्करों की गाड़ी को जैसे ही सायरा पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने तेज गति में गाड़ी दौड़ाई और नाकाबंदी तोड़ी, लेकिन तभी पुलिस ने स्टॉप स्टिक्स का उपयोग कर तस्करों की गाड़ी के टायर बर्स्ट कर दिए। इससे तस्कर स्कॉर्पियो ज्यादा दूर नहीं ले जा सके और गाड़ी वहीं मौके पर छोड़कर जंगलों में फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर तलाशी की तो उसमें 2.920 किलो अफीम और 27 प्लास्टिक के कट्टो में 536.440 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद हुआ।
एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी को सादड़ी थाना पुलिस ने पकड़ा
तस्करों की गाड़ी को एस्कॉर्ट करने के लिए साथी तस्करों की एक और गाड़ी मेन स्कॉर्पियो के आगे-आगे चल रही थी। सादड़ी पुलिस ने तस्करों की इस एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी को पकड़ लिया, हालां कि इसमें सवार तस्कर फरार हो गए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


