प्रदेश में अभी से झुलसा देने वाली गर्मी का दौर
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित राजस्थान में कई जगह गर्मी ने अप्रैल के शुरूआत में ही तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। उदयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बाड़मेर में आज भी अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज हुआ। वर्तमान में प्रदेश में कई क्षेत्रों लू (हीटवेव) चलने से आमजन अभी से बेहाल नजर आने लगा है।(heat wave in rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 4.9 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ है जो कि औसत से 7 डिग्री अधिक है। ऐसे में उदयपुर में दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। उदयपुर में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री था। इधर बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि औसत से 6.8 डिग्री अधिक है। (heat wave in rajasthan)
मौसम विभाग ज्यादा जारी पूर्वानुमान अनुसार उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर व जयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में 7 से 9 अप्रैल के दौरान हीटवेव और उष्णरात्रि का सर्वाधिक असर रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर व कोटा संभाग में कहीं कहीं तीव्र हीटवेव की भी प्रबल संभावना है।
दोपहर से शाम विरान नजर आने लगे है पर्यटन स्थल
तेज गर्मी के कारण शहर के बाजारों, सड़कों के साथ ही लगभग सभी पर्यटन स्थलों पर दोपहर से शाम तक विरान नजर आने लगे है। पर्यटन स्थलों पर शाम होने के बाद धीरे धीरे पर्यटकों की चहल पहल फिर से शुरू होती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर औसत से अधिक दर्ज हो रहा दिन का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के शुरूआती दौर में ही उदयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान औसत से अधिक दर्ज हो रहा है। वर्तमान में उदयपुर, अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़,जयपुर, जैसलमेर,जोधपुर, कोटा, माउंट आबू, फलौदी, पिलानी, सीकर और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान औसत से ऊपर पहुंच चुका है।
बाड़मेर में गर्मी का 27 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है
एक दिन पहले बाड़ेमर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 6.8 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार इससे पूर्व अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बाड़मेर में 3 अप्रैल 1998 को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
राजस्थान में प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की स्थिति
- शहर : अधिकतम तापमान
- उदयपुर : 41.9 डिग्री सेल्सियस
- बाड़मेर : 45.6
- जैसलमेर : 45.4
- बीकानेर : 44.3
- कोटा : 44.1
- चित्तौड़ : 43.2
- जोधपुर : 43.3
- चुरू : 43.3
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


