AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर एसीबी ने नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी और जमादार को किया ट्रेप

Lucky Jain by Lucky Jain
April 5, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur ACB arrest nagar nigam health incharge and jamadar for taking bribe rs 8000


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सफाई कर्मचारी को दो महीने तक सहूलियत का काम देने की एवज में मांगी थी 20 हजार रूपए रिश्वत

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने उदयपुर नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी कमलेश चनाल और जमादार अनिल वाल्मिकी को 8 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पीड़ित सफाई कर्मचारी के हाथ में चोट लगने की मजबूरी का फायदा उठाकर फावड़े से नाले की सफाई के बजाए निगरानी में लगा काम में सहूलियत देने की एवज में पीड़ित सफाई कर्मचारी ने प्रति महीना 10 हजार रूपए के अनुसार 20 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे थे। udaipur ACB arrest nagar nigam health incharge and jamadar for taking bribe

एसीबी स्पेशल यूनिट के एडि.एसपी राजीव जोशी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर लक्ष्मणलाल डांगी, एसआई गिरीराज शर्मा, एएसआई सुरेश सोनी, हेडकांस्टेबल चन्द्रकांत व्यास, प्रदीप भण्डारी, कांस्टेबल दिनेश कुमार और संजय सिंह की टीम ने यह कार्यवाही की है।

archi group of builders nav varsh and chaitra nav ratri shubhkamnayen

परिवादी के हाथ में लगी चोट की मजबूरी का उठा रहे थे फायदा

उदयपुर एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि एसीबी स्पेशल यूनिट कार्यालय पर परिवादी ने नगर निगम के सेक्टर 11 स्थित स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य प्रभारी कमलेश चनाल पुत्र मिठ्ठुलाल और जमादार अनिल पुत्र रामपाल वाल्मिकी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

शिकायत में बताया था कि परिवादी नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। गत वर्ष उसका एक एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उसके हाथ में चोट लगी थी। इस कारण फावड़े से नाले की सफाई करने उसे परेशानी हो रही थी। फावड़े से नाले की सफाई के काम की बजाए सहूलियत वाले काम में लगाने के लिए परिवादी ने जमादार अनिल से गुजारिश की, तो जमादार अनिल ने स्वास्थ्य प्रभारी कमलेश से परिवादी को मिलवाया। स्वास्थ्य प्रभारी ने पीड़ित सफाई कर्मचारी को दो महीने तक फावड़े से नाले की सफाई के बजाए निगरानी के काम में लगाकर काम में सहूलियत दी और इसकी एवज में प्रति महीना के अनुसार 20 हजार रूपए रिश्वत मांग की। रिश्वत नहीं देने पर आरोपीगणों द्वारा परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

कार्यालय में दबिश देकर किया ट्रेप

एसीबी ने परिवादी की शिकायत का 4 अप्रेल को सत्यापन किया। सत्यापन में जमादान अनिल और स्वास्थ्य प्रभारी कमलेश चनाल द्वारा परिवादी से रिश्वत के 8000 रूपए मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज शनिवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय सेक्टर 11 में स्वास्थ्य प्रभारी कमलेश चनाल और जमादार अनिल वाल्मिकी को परिवादी से 8000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। udaipur ACB arrest nagar nigam health incharge and jamadar for taking bribe

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB Rajasthanacb trapACB Udaipurar live newslatest news in hindinagar nigamudaipurudaipur ACBudaipur ACB arrest nagar nigam health incharge and jamadarudaipur ACB arrest nagar nigam health incharge and jamadar for taking bribe rs 8000udaipur acb trap nagar nigam health inchargeudaipur nagar nigamUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .