700 से अधिक प्रतिभागियों ने मैराथन में भाग लेकर बनाया अनूठा रिकॉर्ड
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सकल जैन समाज उदयपुर के महावीर जैन परिषद की ओर से श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार को फतहसागर की पाल पर सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने मैराथन में दौड़ लगाई। उदयपुर स्वस्थ व स्वच्छ रहे तथा अमन व शांति कायम रहे इस उद्देश्य से हुई इस मैराथन में 700 से अधिक महिला व पुरुष वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया। मैराथन का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। mahavir jayanti mahotsav in udaipur

परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि शनिवार 5 अप्रैल को सुबह 7 बजे महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान की सहभागिता से फतहसागर की पाल पर वरिष्ठ नागरिक मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन ओवर फ्लो वाले छोर से प्रारम्भ होकर देवाली छोर तक जाकर पुन: ओवर फ्लो पर समाप्त हुई। इस मैराथन में 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके शांतिलाल सेठ, केसर सिंह खमेसरा, अर्जुन लाल ठाकुर गोता, प्रकाश वर्डिया, डॉ. हीरालाल खमेसरा, अम्बालाल चपलोत, भंवरलाल सेठ उत्साह अन्य वरिष्ठजनों के लिए प्रेरणादायक था जो अपने आप में एक अनूठा रिकॉर्ड है।
मैराथन को शहर विधायक ताराचंद जैन, महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, चौसरलाल कच्छारा व महामंत्री भंवर सेठ, कांतिलाल जैन, सीए महावीर चपलोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये प्रतिभागी रहे विजेता
मैराथन में तीन वरिष्ठजन श्याम मठपाल प्रथम, विजय भाणावत द्वितीय व क्षमा माहेश्वरी तृतीय पर रहे, जिन्हें क्रमशः 2100, 1100 व 500 रूपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शुभ केसर गार्डन में विराट भक्ति संध्या रविवार को
भारतीय जैन संघटना उदयपुर एवं जैन जागृति सेंटर उदयपुर की ओर से रविवार को शाम 7 बजे 100 फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में भक्ति संध्या का आयोजन होगा। जिसमें बैंगलोर के प्रसिद्ध भक्ति गीत गायक विपिन पोरवाल अपने मधुर स्वर बिखरते हुए भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


