AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

मेगा स्वास्थ्य शिविर: 200 से अधिक ग्रामीणों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया

Lucky Jain by Lucky Jain
April 2, 2025
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc Mega Health Camp gbh hospital Doctors team gives health advice to more than 200 villagers


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जीबीएच हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने ग्रामीणों को दिया परामर्श

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक, जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा ममता एचआईएमसी के सहयोग से खरबडिया गांव में ग्रामीण स्वास्थ्य पहल के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जीबीएच हॉस्पिटल की टीम ने इस शिविर में सहयोग दिया। hindustan zinc Mega Health Camp: gbh hospital Doctors team gives health advice to more than 200 villagers

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करना था। शिविर में जिंक स्मेल्टर देबारी और मटून माइंस के आसपास के खरबडिया, मटून और कानपुर खाडा गांव के 200 ग्रामीणों ने लाभ लिया। सभी को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उपचार और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

ईएनटी, ऑर्थो, गायनिक और फिजीशियन डॉक्टर्स की टीम ने की जांचें

इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों की जांच और आवश्यक परामर्श दिया। जिनमे ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञों द्वारा सुनने, बोलने और सांस संबंधी समस्याओं की जांच, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों द्वारा हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं की जांच, जनरल फिजिशियन द्वारा सामान्य बीमारियों जैसे बुखार, संक्रमण, रक्तचाप आदि की जांच, स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जांच और परामर्श, त्वचा सम्बंधित जाँच, बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन परीक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर सरपंच लोकेश गमेती, उपसरपंच गणेश पटेल, पीईईओ राजेश सैनिक, संस्था प्रधान कौशल्या एवं हरीश भट्ट, मटून माइंस मैनेजर रवि दवे, एजीएम रामलाल शर्मा हेड सीएसआर जिंक स्मेल्टर देबारी अरूणा चीता, जिंक स्मेल्टर देबारी की सीएसआर एवं ममता एचआईएमसी टीम और जीबीएच हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ की टीम उपस्थित थी। उन्होंने समुदाय के लोगों से संवाद किया और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zinchindustan zinc Mega Health Camphindustan zinc Mega Health Camp: gbh hospital Doctors team gives health advice to more than 200 villagersKharbadiya udaipurlatest news in hindiMega Health Camp in Kharbadiya udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .