AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: यूडी टैक्स वसूली का लक्ष्य हुआ पूरा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 1, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur nagar nigam UD tax collection target achieved


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निगम आयुक्त की सख्ती और इच्छा शक्ति: बिल्डिंग सीज करो, आगे बढ़ते रहो की नीति काम आयी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम उदयपुर ने बकाया नगरीय विकास कर यानी यूडी टैक्स वसूली को लेकर वित्तीय वर्ष 2024-2025 में जो लक्ष्य तय किया था, वह लक्ष्य पूरा हो गया है। नगर निगम उदयपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 18 करोड़ रूपए नगरीय विकास कर वसूली का लक्ष्य रखा था। उसके मुकाबले निगम ने 18 करोड़ 68 लाख रूपए की वसूली कर लक्ष्य वसूली की सीमा भी पार कर ली। नगर निगम ने 17 करोड़ 50 लाख रूपए यूडी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था। udaipur nagar nigam UD tax collection target achieved

उदयपुर में कई बड़े बकायादारों की यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने की मानसिकता को देखते हुए निगम का यह लक्ष्य हिमालय पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने से भी ज्यादा कठिन था। यह काम सिर्फ और सिर्फ निगम आयुक्त राम प्रकाश की सख्ती और इच्छा शक्ति के साथ ही निगम प्रशासक के रूप में जिला कलेक्टर नमित मेहता के मोरल सपोर्ट के चलते संभव हो पाया है।

archi group of builders nav varsh and chaitra nav ratri shubhkamnayen

सीज की कारवाई न किसी के फोन से रूकी, न राजनीतिक हस्तक्षेप से

निगम आयुक्त राम प्रकाश ऐसे सख्त रहे कि शहर में बिल्डिंग सीज की कारवाई न किसी के फोन से रूकी, न किसी राजनैतिक दबाव का जोर चला। अवकाश के दिनों में भी सीज की कारवाई जारी रही। तब जाकर बकाया नगरीय विकास कर वसूली को लेकर वो काम संभव हो गया जिस तरफ पिछले पांच साल में निगम बोर्ड की कमान संभालने वाले राजनेताओं ने कभी भी ध्यान तक नहीं दिया।

निगम बोर्ड में नेता नहीं होने का मिला फायदा

नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल खत्म होते ही बोर्ड में शामिल राजनेताओं का सीधा हस्तक्षेप खत्म हो गया। इसके बाद जब तमाम शक्तियां प्रशासक के रूप में जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त के पास आयी तो समीकरण ही बदल गए। निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बड़े बकायादारों की लिस्ट ली और एक के बाद एक राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में बिल्डिंग सीज करने की कारवाई शुरू की।

यह भी पढ़े : उदयपुर में जमीन घोटाले कब रूकेंगे

यूडीएः अफसरों पर गाज, भू व्यवसायियों के खिलाफ एफआईआर तक नहीं.!

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCollector Namit Mehtalatest news in hindiMunicipal Corporation Commissioner Ramprakash IASMunicipal Corporation Udaipur Commissioner Ramprakashnamit mehta udaipur collectorrajasthan newsud taxud tax news udaipurudaipur nagar nigamudaipur nagar nigam UD tax collectionudaipur nagar nigam UD tax collection target achievedUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .