उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सिंघानिया लॉ कॉलेज में आयोजित मूट कोर्ट में जोसेफ शाईन बनाम भारत संघ का मुकदमा चला। यहां लॉ स्टूडेंट ही जज बने, स्टूडेंट ही वकील और वादी-प्रतिवादी बने। moot court in singhania law college udaipur
संस्था के प्रबंधन संचालक डॉ. अशोक आचार्य ने बताया कि कॉलेज में मूट कोर्ट का प्रायोगिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय द्वारा जोसेफ शाईन बनाम भारत संघ वाद के तथ्यों पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मूट कोर्ट की। जिसमें संवैधानिक पीठ में न्यायमूर्ति की भूमिका खुशबू, रूबिना, काजल, सेजल, गजाला, सोनिया और भाविका द्वारा अदा की गयी, याचिका कर्ता अधिवक्ता के रूप में चित्रा, अंकित और राकेश तथा विपक्षी अधिवक्ता के रूप में गजेन्द्र, इशरत और श्रवण ने भूमिका अदा की।

मूट कार्ट कार्यक्रम में एक काल्पनिक तथ्यों पर आधारित केस पर विचारण किया गया, जिसमें मुख्य भूमिका के रूप में पीयुष, उमेश और हर्ष आदि ने निभाई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमावत ने बताया कि मूट कोर्ट का आयोजन विधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे विधि विद्यार्थियों को कोर्ट की कार्यवाही को व्यवहारिक रूप से अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है। moot court in singhania law college udaipur
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


