आयुर्वेद कॉलेज का मामला : बीएनवाईएस के प्रथम वर्ष के तीन छात्र नकल करते पकड़े गए, छात्र ने कबूला कि परीक्षा से पहले ही सुबह पेपर मिल गया था
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में शनिवार को हुई यूनिवर्सिटी की परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही लीक हुआ है। बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) के प्रथम वर्ष के छात्र उदित यादव, रूद्राक्ष चौबीसा और आमीर खान को नकल करते पकड़ा गया तो पेपर लीक का खुलासा हुआ। Udaipur ayurved college student caught for cheating and paper leak of university exam.
अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि पेपर लीक के संबंध में आयुर्वेद कॉलेज के प्रोफेसर और केन्द्राधीक्षक प्रो. अवधेश कुमार भट्ट ने बीएनवाईएस प्रथम वर्ष के छात्र उदित यादव, रूद्राक्ष चौबीसा, आमीर खान और इनके सीनियर बीएनवाईएस द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल सेवदा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। नकल करते पकड़े गए तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच शुरू कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कॉलेज परिसर में बने टॉयलेट में छुपायीं उत्तर लिखी 6 पर्चियां
कॉलेज के प्रोफेसर और केन्द्राधीक्षक प्रो. अवधेश कुमार भट्ट ने रिपोर्ट में बताया कि 29 मार्च शनिवार को उदयपुर के मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) प्रथम वर्ष की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान तीन छात्र उदित यादव, रुद्राक्ष चौबीसा और आमीर खान नकल करते पकड़े गए।

छात्र उदित यादव ने पूछताछ में कबूला कि उसे पेपर सुबह परीक्षा से पूर्व ही प्राप्त हो गया था। उसने पेपर सॉल्व करने के लिए सिनीयर स्टूडेंट राहुल सेवदा को फॉरवर्ड कर दिया था। राहुल सेवदा ने पेपर सॉल्व कर 6 पर्ची बना दी। छात्रों ने यह पर्चियां कॉलेज की टॉयलेट में छुपा दी। तीनों छात्र इन्हीं पर्चियों से नकल करते पकड़े गए। प्राथमिक जांच में उक्त पेपर आउट होना पाया गया। प्रोफेसर की रिपोर्ट पर अंबामाता थाना पुलिस ने राजस्थान सार्वजनिक परिक्षा अनुचित साधनो कि रोकथाम अधिनियम और बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। madan mohan malviya ayurved college udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


