AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

सखी उत्सव: महिलाओं को सशक्त बनाने हिन्दुस्तान जिंक की पहल सराहनीय- सासंद

Lucky Jain by Lucky Jain
March 29, 2025
Reading Time: 1 min read
Sakhi Utsav by Hindustan Zinc MP Mannalal Rawat said this initiative to empower women is commendable -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा सखी उत्सव का आयोजन : 1 हजार से अधिक सखियों ने हर्षोल्लास से की भागीदारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जावर के ग्रामीण क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है, यह बात उदयपुर सासंद मन्नालाल रावत ने हिन्दुस्तान जिंक, मंजरी फाउण्डेशन और सखी शक्ति समिति जावर द्वारा जावर स्टेडियम में आयोजित सखी उत्सव में कही। Sakhi Utsav by Hindustan Zinc: MP Mannalal Rawat said this initiative to empower women is commendable

सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक केवल एक खनन कार्य करने वाला संस्थान नहीं, रोजगार का प्रमुख स्रोत भी है। सखी शब्द ही अपने आप में सशक्त है। केवल जावर ही नहीं, महिलाओं की वजह से देश सशक्त है। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि वे आय बढ़ाने के लिए कार्य करें। महिलाएं आत्मनिर्भर है तो समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। सखी परियोजना से आसपास नारी शक्ति की ताकत बढ़ी है।

इस अवसर पर सलूंबर विधायक शांता अमृतलाल मीणा, आईबीयू सीईओ जावर माइंस राम मुरारी, मजदूर संघ के सचिव लालूराम मीणा, सरपंच चुन्नीलाल, वेदांता ग्रुप सीएसआर हेड अनुपम निधि, थानाधिकारी टीडी डीएस राठौड़, किरण मीणा, पुलिस अधिकारी चंदादेवी, जावर माइंस के दीपक घगरेजा, पुनित बोर्दिया, अभिमन्यू राणावत, विवेक सिंह, आस पास के क्षेत्र के विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे। सखी उत्सव की सभी अतिथिगणों ने सराहना की।

मटकी फोड़ हो या रस्सा-कस्सी सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

जावर स्टेडियम में शनिवार सुबह आयोजित सखी उत्सव में मटकी फोड़, रस्सा कस्सी, कबड्ड़ी, जलेबी रेस और चेयर रेस प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। फिर भजन कीर्तन और राजस्थानी गानो पर नृत्य, महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। समूह की महिलाओं द्वारा लोक नृत्य और लोकलुभावन सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें 1 हजार से अधिक सखी, ग्रामीण महिलाएं, महिला कर्मचारी और जिंक परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

अतिथियों ने जावर स्थित जिंक कौशल में अनआर्म्ड गार्ड और फूड सर्विस मैनेजमेंट में प्रशिक्षित 100 बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये और खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रही महिलाओं को पुरस्कृत किया। सखी उत्सव में सखी शक्ति समिति, सखी फेडरेशन की अध्यक्ष रूक्मणी मीणा ने परियोजना की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : स्वाद और संस्कृति का संगम सखी उत्सव

Tags: ar live newslatest news in hindiMP Mannalal Rawat in sakhi utsav by hindustan zincsakhi festsakhi utsavSakhi Utsav 2025Sakhi Utsav by Hindustan ZincudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .