उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस की डीएसटी टीम ने शुक्रवार को घंटाघर क्षेत्र में चल रहा ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा को पकड़ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल में जिस एप्लीकेशन के जरिए लोगों को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे, उसमें पुलिस को लाखों का हिसाब मिला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। (udaipur police caught online IPL cricket satta on Lord Exchange and BMW Exch illegal gaming app, arrest three accused)
Lord Exchange और BMW Exch अवैध गेमिंग वेबसाइट पर पर लगा रहे थे सट्टा
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि घंटाघर के कोलपोल निवासी हिमांशु पुत्र मदन लाल, शक्तिनगर निवासी मुकुल पुत्र श्यामलाल और सूरजपोल क्षेत्र के मट्ठा स्ट्रीट निवासी जय पुत्र स्व. भुपेन्द्र को गिरफ्तार किया है। आईपीएल के दौरान क्रिकेट मैच पर दांव लगाने वालो की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया था। गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने माणिक्यलाल वर्मा पार्क, दूधतलाई पर छापा मारा। वहां तीनों आरोपी अपने-अपने मोबाईल फोन में Lord Exchange और BMW Exch नाम की अवैध गैमिंग वेबसाईट पर दाव लगवाकर सट्टा खिलाते हुए मिले।
पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर इनके चार मोबाइल जब्त किए। इन मोबाइल से लाखों के सट्टे का हिसाब मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह अवैध गेमिंग वेबसाइट करण सिंह देवड़ा उर्फ करण सा और संजय अग्रवाल उर्फ संजु पीपली से खरीदी थी। यह कार्रवाई डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्याम सिंह रत्नू के नेतृत्व में एएसआई विक्रम सिंह, हेडकांस्टेबल योगेश और कांस्टेबल जितेन्द्र दीक्षित की टीम ने की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


