AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान: उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में आएगी गिरावट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 27, 2025
Reading Time: 1 min read
rajasthan weather update


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तरी हवाओं के असर से उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे आमजन को तपती गर्मी से हल्की राहत मिली है। अगले 48 घंटों में तापमान में और कमी आ सकती है।(weather update Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं के असर से आगामी 48 घंटों में राजस्थान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने की प्रबल संभावना है। पूर्वानुमान अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह त मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में तेज सतही हवाएं (20 से 30 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। (weather update Rajasthan)

उदयपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस

गुरूवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री था। उदयपुर में 24 और 25 मार्च को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ है। आज उदयपुर में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री था।

उदयपुर में फिलहाल बहुत तेज गर्मी का असर नहीं है, लेकिन दोपहर के समय शहर के बाजारों और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों और आमजन की चहल पहल कम नजर आ रही है। हालांकि राजस्थान में बाड़मेर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान अधिक होने से अभी से लोग प्रभावित नजर आने लगे है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindirajasthan newsUdaipur Maximum temperatureUdaipur newsudaipur tempreatureUdaipur Weather Forecastudaipur weather todayWeather alertweather Rajasthan newsweather update rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .